वायरल न्यूज़

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर कपल को रोमांस करते देख भड़के नेटिजेन्‍स, सोशल मीडिया पर लगा दी क्‍लास

Viral News: सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्‍स बुरी तरह भड़क गए। लोगों ने अधिकारियों से ऐसे कृत्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थान सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ तथा सम्मानजनक बने रहें।

Image

बेंगलुरु मेट्रो स्‍टेशन मौजूद कपल।

Viral News: दिल्ली मेट्रो से लेकर अन्‍य किसी भी सार्वजनिक स्‍थान पर प्रेमी युगलों का रोमांस करना अब आम होता जा रहा है। हालांकि, इस तरह के व्‍यवहार के विरोध में लगातार स्‍वर उठते हैं मगर जिम्‍मेदार युगलों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। खबर इस बार आईटी हब बेंगलुरु से आई है। यहां पर मेट्रो में चढ़ने का इंतजार करते हुए एक प्रेमी जोड़ा अनुचित व्यवहार करने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर ऑनलाइन बहस छिड़ गई। वीडियो कथित तौर पर मदवारा मेट्रो स्टेशन का , जिसमें एक लड़का लड़की की टी-शर्ट के अंदर हाथ डालता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि वे अन्य यात्रियों से घिरे हुए हैं। इस दौरान कपल के आसपास बुजुर्ग नागरिक भी मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजन्‍स बुरी तरह भड़क गए। लोगों ने अधिकारियों से ऐसे कृत्यों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थान सभी के लिए सुरक्षित, स्वच्छ तथा सम्मानजनक बने रहें। गौरतलब है कि, वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'कर्नाटक पोर्टफोलियो' द्वारा गुरुवार देर रात अपलोड किया गया, जिसका शीर्षक था, "क्या बेंगलुरु दिल्ली मेट्रो संस्कृति की ओर बढ़ रहा है??? नम्मा मेट्रो स्टेशन पर सार्वजनिक व्यवहार से बेंगलुरु में शालीनता पर सवाल उठते हैं।"

पोस्ट में यूजर ने लिखा कि, 'यह बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है कि कुछ लोग अब सार्वजनिक स्थानों पर किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। इस तरह की हरकतें, खास तौर पर मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थान पर, पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। सार्वजनिक स्थान सभी के लिए हैं - बच्चे, महिलाएं, परिवार, बुजुर्ग - और लोगों को उन्हें निजी क्षेत्र के रूप में अंतरंग व्यवहार के लिए इस्तेमाल करते देखना अपमानजनक और शर्मनाक दोनों है। यह कुछ व्यक्तियों में शर्म और शालीनता की बढ़ती कमी को दर्शाता है, जिन्हें सार्वजनिक आचरण या अपने आस-पास के लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।'

यूजर्स ने इस वीडियो के विरोध में खुलकर बात की। कई यूजर्स इस बात से सहमत थे कि, सार्वजनिक जगहों पर अभद्रता के बीच की रेखा को पार नहीं किया जाना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, 'उन्हें सार्वजनिक स्थान पर सार्वजनिक अभद्रता के बारे में पहचाना जाना चाहिए और निर्देशित किया जाना चाहिए और उन्हें इसे अपनी गोपनीयता तक सीमित रखने के लिए सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए। लेकिन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहचान का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए।' दूसरे यूजर ने कहा कि, 'सिर्फ़ वीडियो कैप्चर करके ऑनलाइन पोस्ट करने से सार्वजनिक शर्मिंदगी और सनसनी के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।'

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article