वायरल न्यूज़

College Girl Dance: कॉलेज की लड़कियों ने 'उई अम्मा' गाने पर किया धमाकेदार डांस, मूव्स देख दिल हार बैठेंगे आप

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आपको कॉलेज की कुछ लड़कियां डांस करती हुई दिखाई देंगी। इनका ये डांस वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने किया धांसू डांस (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉलेज की लड़की ने किया डांस
  • मूव्स देख चकित रह जाएंगे आप
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

College Girl Dance Video: डांस के यूं तो कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो कॉलेज फंक्शन के भी होते हैं, जो काफी वायरल भी होते हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही शानदार है। इस वीडियो में आप कॉलेज फंक्शन में हो रहे डांस को देख सकते हैं, जो बेहद ही कमाल का है और लोगों को पसंद भी आ रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो में एक लड़की कॉलेज फंक्शन के दौरान डांस कर रही है। इस दौरान लड़की ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म आजाद के 'उई अम्मा' गाने पर कमर मटकाई है। लड़की के इस धांसू परफॉर्मेंस को देख हर कोई दंग है और जमकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतना शानदार डांस तो कोई कोरियोग्राफर ही कर सकता है।

कॉलेज फंक्शन में लड़की ने किया धांसू डांस

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसने तो हीरोइन को भी फेल कर दिया। बता दें, इस वीडियो को '@Kiaraz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 4 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article