वायरल न्यूज़

किंग कोबरा और नेवला की लड़ाई का सबसे खौफनाक Video आया सामने, देखकर राहगीरों की अटक गई सांसें

King Cobra and Mongoose Fight: आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा और नेवला सड़क पर ऐसे भिड़ते हैं कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सांसें अटक जाती हैं। दोनों की लड़ाई देखकर गाड़ियों की रफ्तार कम हो जाती है। ज्यादातर लोग डर के मारे उधर से नहीं गुजरते हैं।

Image

किंग कोबरा नेवला लड़ाई (एक्स- @Pankajk78010533)

King Cobra and Mongoose Fight: किंग कोबरा और नेवला एक-दूसरे के जानी दुश्मन माने जाते हैं। अक्सर इन दोनों के भिड़ंत का वीडियो इंटनरेट पर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो उत्तर प्रदेश के औरैया से सामने आया है। इस वीडियो में सड़क के बीचों-बीच एक किंग कोबरा और एक नेवले के बीच खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है। वीडियो में दोनों की लड़ाई इतनी खतरनाक देखने को मिल रही है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी है।

वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा और नेवला सड़क पर ऐसे भिड़ते हैं कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों की सांसें अटक जाती हैं। दोनों की लड़ाई देखकर गाड़ियों की रफ्तार कम हो जाती है। ज्यादातर लोग डर के मारे उधर से नहीं गुजरते हैं। वहीं कुछ लोग दोनों के बीच हो रहा महामुकाबला देखने लगते हैं। कुछ लोगों ने अपना मोबाइल निकालकर किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई का वीडियो बना लिया। आप देख पाएंगे कि किंग कोबरा और नेवला एक-दूसरे का डटकर सामना कर रहे हैं। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि झाड़ियां से निकलकर एक नेवला किंग कोबरा पर झपट्टा मारता है। वह कोबरा के फन से बचते हुए उसके गर्दन पर सीधा हमला करता है। सबसे हैरान करने वाली चीज आपको अंत में देखने को मिलती है, जब नेवला अपने दांतों से जकड़कर किंग कोबरा को झाड़ियों की तरफ घसीट ले जाता है। वीडियो को @Pankajk78010533 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article