वायरल न्यूज़

मंदिर में चोरी की फिर वहीं सो गया चोर, सुबह आंख खुली तो सामने थी पुलिस, मजेदार है वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 12:56 PM IST

Chori Ka Video: चोर ने बड़ी सावधानी से मंदिर में रखी हर कीमती चीज पर हाथ साफ कर दिया। मगर इससे पहले मंदिर परिसर से बाहर निकलता चोर को नींद आ गई। उसने थोड़ी देर वहीं सोने का फैसला लिया। मगर इसके बाद वो इतनी गहरी नींद में सो गया कि सुबह ही आंख खुली।

Image

मंदिर में चोरी करने गया चोर फिर वहीं गहरी नींद सो गया। (Photo/TNNB)

Chori Ka Video: झारखंड में चोरी से जुड़ा एक अनोखा मामला चर्चा के केंद्र में बना हुआ है। यहां चोर रात के अंधेरे में मंदिर में चोरी करने पहुंचा। चोर ने बड़ी सावधानी से मंदिर में रखी हर कीमती चीज पर हाथ साफ कर दिया। मगर इससे पहले मंदिर परिसर से बाहर निकलता चोर को नींद आ गई। उसने थोड़ी देर वहीं सोने का फैसला लिया। मगर इसके बाद वो इतनी गहरी नींद में सो गया कि सुबह ही आंख खुली। सुबह आंख खुली तो मंदिर के पुजारी जी पुलिस के साथ उसके सामने खड़े थे।

मंदिर में ही सो गया चोर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोरी से जुड़ा अनोखा मामला झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले का है। बताया गया चोर जिले में प्राचीन मां काली शीतला मंदिर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। यहां उसने मंदिर में मौजूद हर किमती चीज को इकट्ठा किया और भागने लगा। मगर इससे पहले मंदिर से बाहर निकलता नशे धुत चोर को गहरी नींद आ गई। अब जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

यहां देखें वीडियो

लोगों ने अंदर जाकर देखा तो मां शीतला की प्रतिमा के सामने वही चोर अवस्था में पड़ा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चोर ने मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़ा और मूर्ति पर लगे सोने-चांदी के आभूषण भी उतार लिए थे। बरहाल घटना से जुड़ा भी सामने आया है जो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। (एजेंसी इनपुट्स)

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article