वायरल न्यूज़

Chimpanzee ka video: लोगों को जगाने के लिए चिंपैंजी ने बजाया ऐसा ढोल, बार-बार देखेंगे वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 24, 2022, 12:30 PM IST

Chimpanzee ka video: एक चिंपैंजी मस्त होकर ढोल बजा रहा था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। आलम ये है कि चिंपैंजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

चिंपैंजी का धांसू वीडियो, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मजेदार है चिंपैंजी का वीडियो
  • जमकर ढोल बजा रहा था चिंपैंजी
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Chimpanzee ka Viral video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ को देखकर तो आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। चिंपैंजी के एक वीडियो (Chimpanzee ka video) को देखकर लोगों का कुछ ऐसा ही हाल है। क्योंकि, जिस अंदाज में लोगों को जगाने के लिए चिंपैंजी ढोल बजा रहा है, उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

आजकल कई जानवर इंसानों की जमकर नकल करते हुए आपको नजर आ जाएंगे। इनमें कुछ तो हू-ब-हू नकल करते दिख जाते हैं। लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है और उनकी तारीफ भी करते हैं। अब जरा इस चिंपैंजी का ही वीडियो देख लीजिए, किस तरह वो ढोल बजाकर लोगों को जगाने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं सड़क किनारे चिंपैंजी ढोल लेकर बैठा है और बड़े मजे से उसे लगातार बजाए जा रहा है। चिंपैंजी का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे आज वो सबको जगाकर ही मानेगा।

चिंपैंजी ने बनाया माहौल

वीडियो देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि चिंपैंजी ने तो आज माहौल बना दिया। किसी ने इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mariowildlife' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 89 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि चिंपैंजी ने तो दिन बना दिया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लगता है इसके ऊपर ढोल बजाने का भूत सवार हो गया है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article