वायरल न्यूज़

चीन के इस वीडियो ने मचाया धमाल, मेट्रो में लेटकर पढ़ रहे थे बच्चे, लोग बोले ये है पढ़ाई का जुनून, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें बच्चे लेटकर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर एक तरफ जहां लोग सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं।

Image

बच्चों के पढ़ने का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @mikedailyvlog)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते हैं। इनमें कुछ चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर दिन बन जाता है। इसी कड़ी में चीन (China Viral Video) से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए सब लोग हैरान रह गए। क्योंकि, इस वीडियो में मेट्रो के अंदर बच्चे अनोखे अंदाज में लेटकर पढ़ाई कर रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये है पढ़ाई का असली जुनून।

ये तो हम सब जानते हैं इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अनोखे कारनामे करके चर्चा में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी आप सबने इस तरह के कई मामले देखे होंगे या फिर उनके बारे में सुना होगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में चीनी बच्चे ने कुछ ऐसा कारनाम दिखाया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। आप देख सकते हैं किस तरह बच्चे मेट्रो के अंदर लेटकर पढ़ाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ बच्चे तो सड़क किनारे भी लेटकर पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया। देखें वीडियो...

क्या इस तरह पढ़ते हैं बच्चे ?

वीडियो देखकर आपके मन में भी कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि क्या सच में चीन के बच्चे ऐसे पढ़ते हैं। जिसने भी यह नजारा देखा उसको यकीन नहीं हो रहा था। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mikedailyvlog' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये है पढ़ाई का असली जुनून। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article