Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आ जाते हैं, जो देखते ही देखते यूजर्स के बीच चर्चा का केंद्र बन जाते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्लाइट (Flight Video) में अमूमन टेकऑफ से पहले एयरहोस्टेस यात्रियों को इमरजेंसी एग्जिट, लाइफ जैकेट और सेफ्टी रूल्स का लाइव डेमो देती हैं। इसी डेमो के दौरान एक यात्री छुपके से एयरहोस्टेस का वीडियो बनाने लगा। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया जब डेमो देते-देते अचानक एयरहोस्टेस की सीधी नजर उस यात्री के फोन कैमरे पर पड़ गई।
आमतौर पर बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान पर या काम के दौरान वीडियो बनाए जाने पर कोई भी असहज हो सकता है। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एयरहोस्टेस ने न तो गुस्सा जाहिर किया और न ही कोई नाराजगी जताई। वीडियो में देख सकते हैं कि पीले रंग की सेफ्टी लाइफ जैकेट पहने एयरहोस्टेस जैसे ही कैमरे को देखती है, वह चेहरे पर हल्की सी मुस्कान के साथ अपने हाथ को बहुत ही शालीन और क्यूट अंदाज में हिलाती है। इसके ठीक बाद वह बिना किसी रुकावट के पेशेवर अंदाज में अपने सेफ्टी इंस्ट्रक्शन्स जारी रखती है। पहले आप वीडियो देखें...
वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को aviator_sajan_gwaliya नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, वीडियो के वायरल होते ही लोगों की राय दो हिस्सों में बंट गई है। एक पक्ष का कहना है कि एयरहोस्टेस ने बड़े ही प्यार और प्रोफेशनलिज्म के साथ पैसेंजर का अभिवादन स्वीकार किया और माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा। वहीं, दूसरे पक्ष का मानना है कि वह हाथ हिलाकर अभिवादन नहीं कर रही थी, बल्कि बहुत ही हंबल तरीके से यात्री को रिकॉर्डिंग बंद करने का इशारा कर रही थी। फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ और लोग अपने-अपने अंदाज में कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
