Viral Video: पतंगबाजी का शौक किसे नहीं होता? अक्सर हम आसमान में रंग-बिरंगी छोटी और मध्यम आकार की पतंगों को उड़ते देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी ड्रैगन या विशालकाय सर्प के आकार की पतंग (Dragon kite Video) को आसमान की ऊंचाइयों को छूते देखा है? हाल ही में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस नजारे को देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का समुद्र के रेतीले तट पर खड़ा है और उसके हाथों में एक विशाल पतंग की डोर है। यह पतंग सामान्य पतंगों से बिल्कुल अलग है। इसका अगला हिस्सा खौफनाक ड्रैगन के चेहरे जैसा बना है, जिसके बड़े-बड़े दांत और आंखें बेहद जीवंत लगती हैं। इसके पीछे लंबी पूंछ जैसी संरचना जुड़ी हुई है, जो हवा के थपेड़ों के साथ किसी उड़ते हुए नाग या पौराणिक ड्रैगन की तरह लहराती है। जब युवक इस विशाल पतंग को संभालने और हवा में लहराने की कोशिश कर रहा होता है, तभी अचानक एक छोटा बच्चा चिप्स का पैकेट हाथ में लिए कैमरे के सामने आ जाता है। एक तरफ जहां हवा में भयानक ड्रैगन मंडरा रहा होता है, वहीं दूसरी तरफ इस बच्चे का बेफिक्र अंदाज में चिप्स खाना वीडियो को एक मजेदार ट्विस्ट दे देता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देखें...
समुद्र तट पर 'ड्रैगन' पतंग का तांडव
इस पतंग को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। ज्यादातर लोग पहली बार इस तरह का पतंग देख रहे होंगे। अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को moradabadkiteculture नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग लड़के के पतंग संभालने के हुनर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स इस विशाल पतंग को देखकर मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
