वायरल न्यूज़

Snake Video: जहरीले सांप के साथ खेलता दिखा बच्चा, यूजर्स ने मां-बाप को लगाई लताड़, कहा - रील्स के चक्कर में बच्चे की जान लोगे क्या..

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा सांप के साथ खेल रहा है। इसे देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। यूजर्स भी बच्चे के माता-पिता को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं।

Image

जहरीले सांप के साथ खेल रहा था बच्चा (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ खेल रहा था बच्चा
  • माता-पिता पर भड़के यूजर्स
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Child Playing With Snake: इंटरनेट पर काफी ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जो काफी शॉकिंग होते हैं। इन वीडियोज को देख दिमाग काम करना बंद कर देता है और ऐसा लगता है कि क्या लोग रील्स बनाने के लिए ऐसा करते हैं या वाकई में कोई और बात है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद शायद आप भी वीडियो में दिख रहे बच्चे के माता-पिता को खरी-खोटी सुनाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चा दिखाई दे रहा है, जो कुर्सी पर बैठकर सांप के साथ खेल रहा है। जहरीले सांप के साथ खेलते हुए बच्चे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। खेलने के दौरान सांप बच्चे के पैर पर हमला करने ही वाला होता है तभी सांप को हटा देता है। अब ऐसे में लोगों का कहना है कि रील्स बनाने के चक्कर में इसके माता-पिता इसकी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

जहरीले सांप के साथ खेल रहा था बच्चा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिली हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा करना जोखिम भरा हो सकता है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस बच्चे को माता-पिता को इसका ध्यान रखना चाहिए, जबकि वो वीडियो बना रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'vivek_choudhary_snake_saver' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article