वायरल न्यूज़

Viral Video: रोजा खोलने से पहले बच्चे ने की गणेश वंदना, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल

viral video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे रोजा तोड़ने से पहले अनोखे अंदाज में गणेश वंदना की है। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Image

बच्चे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @shebin_agnel)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। तो कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, इस वीडियो में रोजा खोलने से पहले बच्चे ने ऐसा काम किया, जिसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग बच्चे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। उनके अंदर ना तो कोई भेदभाव होता है और ना ही कोई छल-कपट होता है। वो जो भी काम करते हैं, वो पूरी तरह से नि:स्वार्थ होता है। आप सबने भी इस तरह के कई नजारे देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्चा रोजा खोलने की तैयारी कर रहा है। लेकिन, रोजा खोलने से पहले वह गणेश जी की वंदना करता है। जिस अंदाज में वो मंत्र का उच्चारण कर रहा है, उसने सबका दिल जीत लिया है। तो आप भी देखें ये वीडियो...

दिल छू लेने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिल भी बाग-बाग हो गया होगा। इतना ही नहीं बार-बार इस वीडियो को भी देखने का मन कर रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'shebin_agnel' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। दिल को छू लेने वाले इस वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद भी किए हैं। इतना ही नहीं लोग तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे हैं। किसी का कहना है कि इस वीडियो ने तो दिन बना दिया। कुछ का कहना है कि भाई ये तो दिल जीतने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article