वायरल न्यूज़

Viral Video: क्लासरूम में बच्चे ने मैडम को सरेआम कर दिया किस, फिर जो हुआ उसने सोशल मीडिया को हिला दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चे ने क्लासरूम के अंदर मैडम को किस कर लिया। इस नजारे ने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है।

Image

मासूम बच्चे ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @prachipandey25)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर आप लोग एक से एक अनोखे वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो में एक मासूम बच्चे क्लासरूम में सरेआम मैडम के साथ कुछ ऐसा किया, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

वैसे तो बच्चे कोई भी काम मासूमियत के साथ करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल पिघल जाता है और उनपर प्यार भी आता है। लेकिन, कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े भी हक्के-बक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर आपका दिन बन जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं क्लासरूम के अंदर मैडम बच्चों को पढ़ा रही है। तभी एक छोटा बच्चा आता है और मैडम को किस कर लेता है। मैडम भी उसकी मासूमियत पर फिदा हो जाती हैं और मुस्कुराने लगती है। देखें क्यूट वीडियो...

बच्चे ने जीता दिल

इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी मुसकान आ गई होगी। इतना ही नहीं कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देख रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'prachipandey25' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पर रिएक्शन दिए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बच्चे ने तो अलग माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि ये तो दिल जीतने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article