शहर

VIDEO: एक के बाद एक जमींदोज हो रहे 600 क्वार्टर, भोपाल के ऐशबाग में बड़े लेवल पर बुलडोजर एक्शन

भोपाल के ऐशबाग इलाके में करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो गई है। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से क्वार्टर गिराए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

Image

भोपाल के ऐशबाग इलाके में करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। (Times Now Navbharat)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के ऐशबाग (Aishbaag) इलाके में सोमवार को बड़े स्तर पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू हो गई। यहां स्थित करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रशासन की मौजूदगी में बड़ी-बड़ी जेसीबी मशीनों की मदद से इन क्वार्टरों को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। सुबह से ही ऐशबाग इलाके में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई। क्वार्टरों को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीनें मौके पर पहुंचीं और कार्रवाई शुरू कर दी गई। एक के बाद एक क्वार्टरों को गिराया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं।

600 जनता क्वार्टरों पर चल रहा बुलडोजर

जानकारी के मुताबिक, ऐशबाग इलाके में करीब 600 जनता क्वार्टरों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इन क्वार्टरों को गिराने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस कार्रवाई का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बड़ी-बड़ी JCB मशीनें एक-एक करके जनता क्वार्टर की इमारतों को गिराते हुए आगे बढ़ रही हैं। बुलडोजर एक्शन शुरू होने के बाद इलाके में काफी हलचल देखने को मिल रही है। प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है। मौके पर मौजूद अधिकारी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई विवाद या हंगामा न हो। प्रशासन की मौजूदगी में क्वार्टरों को गिराने का काम जारी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

इलाके में बढ़ी हलचल, कार्रवाई पर टिकी नजरें

जनता क्वार्टरों पर बुलडोजर चलने से ऐशबाग इलाके में हलचल का माहौल है। बड़ी संख्या में मशीनों और पुलिस बल की तैनाती के कारण पूरे क्षेत्र में लोगों का ध्यान इस कार्रवाई की ओर है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article