वायरल न्यूज़

इसे कहते हैं रईसी...जूनागढ़ में लोक कलाकर को पैसों से 'नहलाया', बन गया नोटों का पहाड़,देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के जूनागढ़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोक कलाकार पर जमकर पैसों की बारिश हुई है। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

मंच पर नोटों का ढेर

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में गुजरात से एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। क्योंकि, इस वीडियो में लोक कलाकार को पैसों से 'नहलाया' जा रहा है। सुनकल भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन वीडियो देखने के बाद आप भौचक्के रह जाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार मायाभाई आहिर को बुलाया गया था। इस दौरान उनपर जमकर पैसों की 'बारिश' हुई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जगदीशभाई कामलिया और शिवाभाई सोलंकी सहित कई लोगों ने 500 रुपये की नोटों की बारिश की। इतना ही नहीं लोक डायरा में मौजूद लोगों ने भी बड़ी संख्या में दान दिया। आलम ये था कि मंच पर कुछ समय के लिए नोटों का ढेर लग गया। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। देखें वीडियो...

मंच पर नोटों का ढेर

जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। ऐसा कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में एकत्र की गई राशि गांव के विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी। लेकिन, सोशल मीडिया पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर करे हैं और जमकर इस पर चटकारे ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article