वायरल न्यूज़

सीट बेल्ट लगा लीजिए कहने पर भड़की महिला! ड्राइवर संग हुआ भारी बवाल, कैब के अंदर का video viral

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कैब ड्राइवर और दो महिला पैसेंजर के बीच बहस देखने को मिलती है। ड्राइवर महिला से सीटबेल्ट लगाने को कहता है, लेकिन वह नाराज होकर उस पर तंज कसने लगती है। ड्राइवर शांत रहकर नियमों का पालन करने की बात करता है।

Image

महिला का ड्राइवर संग हुआ भारी बवाल, कैब के अंदर का video viral, देखें वीडियो (फोटो: X/ @rose_k01)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस समय भी यहां पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक कैब ड्राइवर और दो महिला पैसेंजर के बीच बहस होती दिख रही है। वीडियो के शुरु में आपको दो महिलाएं कैब में बैठती हुई नजर आएंगी। जिसके बाद आगे की सीट पर बैठी महिला से ड्राइवर OTP मांगता है। महिला पहले गलत OTP बता देती है, लेकिन थोड़ी देर बाद सही OTP दे देती है और राइड शुरू होती है।

अंग्रेजी बोलने का दिखावा मत करो-महिला

इसके बाद ड्राइवर आराम से महिला से सीटबेल्ट लगाने को कहता है। महिला जवाब देती है कि वह लगा लेंगी और ड्राइवर से गाड़ी चलाने को कहती है। लेकिन ड्राइवर साफ शब्दों में कहता है कि जब तक सीटबेल्ट नहीं लगेगी, वह गाड़ी आगे नहीं बढ़ा सकता। वह बताता है कि पास में ट्रैफिक पुलिस है और नियमों का पालन जरूरी है। सीटबेल्ट पहनने के बजाय महिला ड्राइवर पर तंज कसने लगती है। वह कहती है कि अंग्रेजी बोलने का दिखावा मत करो। फिर अपनी साथी से कहती है कि इस ड्राइवर को तुरंत रिपोर्ट करो। इसके बाद महिला ड्राइवर के हावभाव और मुस्कान तक पर सवाल उठाने लगती है।

वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

ड्राइवर पूरे समय खुद को शांत रखता है। वह कहता है कि वह सिर्फ नियमों का पालन कर रहा है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। ड्राइवर यह भी कहता है कि अगर महिलाओं को परेशानी है तो वे चाहें तो राइड कैंसिल कर सकती हैं। बहस बढ़ने के बाद आखिर में दोनों महिलाएं कैब से उतर जाती हैं और राइड खत्म हो जाती है। वीडियो सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ड्राइवर का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उसने सही तरीके से नियमों का पालन किया।

वहीं कुछ लोग महिलाओं के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस 1 मिनट 48 सेकंड के वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @rose_k01 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर देखा जा रहा है। अब तक इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं पर सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article