वायरल न्यूज़

Viral Video: 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड, उतारने के लिए मंगानी पड़ी क्रेन; गांव में मचा हड़कंप

Viral Video: राजस्थान के अजमेर जिले में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। जिसमें एक सांड 60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ गया। जिसे उतारने के लिए क्रेन मंगानी पड़ी। हालांकि बाद में सांड खुद ही नीचे उतर गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Image

60 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ा सांड (Times Now)

Viral Video: राजस्थान के अजमेर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक सांड 60 फीट ऊंची टंकी पर जा चढ़ा। जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सांड को पानी की टंकी पर चढ़ा देखकर लोग हैरान रह गए। उसे उतारने के लिए क्रेन मंगाई गई। लेकिन जब तक क्रेन पहुंची तब तक रात हो चुकी थी। ऐसे में प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया। सुबह में सांड को उतारने को फैसला लिया गया।

खुद ही टंकी से उतरा सांड

अगले दिन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होता। उससे पहले ही सांड खुद ही उतर गया और चला गया। अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आपको यहां पर बता दें कि इस पूरे टंकी से गांव में पानी की सप्लाई होती है। जब सांड टंकी पर चढ़ गया तो बड़ी संख्या में लोग टंकी के आस-पास जमा हो गए।

गांव के लोगों ने ही दी थी पुलिस-प्रशासन को जानकारी

गांव के लोगों ने ही इस पूरे घटना की जानकारी प्रशासन को दी थी। घटना की जानकारी सुनने के बाद पुलिस-प्रशासन आनन-फानन में मौके पर पहुंचा। इसके अलावा सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। सांड को नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पर ये सब होते-होते रात हो गई थी, जिस कारण से ऑपरेशन को कल तक के लिए टाल दिया गया था।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article