वायरल न्यूज़

अपार्टमेंट के 28वें फ्लोर पर रहता है यह बछड़ा, इस वायरल Video ने जीता लोगों का दिल

शहर में रहने वाली एक महिला अपने फ्लैट में एक बछड़े को पाले हुए है, जो उस महिला के साथ ही अपार्टमेंट के 28वें मंजिल पर रहता है। इस बछड़े का नाम एलेक्स है और उसकी स्टोरी दिल को छू लेने वाली है।

Image

28वें फ्लोर पर रहता है यह बछड़ा (Instagram/@saianimalactivist)

शहर में जहां लोग हाई-राइज़ बिल्डिंग्स में अपना जीवन यापन करते हैं और अपने साथ एक कुत्ता, बिल्ली, या फिर खरगोश जैसे जानवरों को पालते हैं। ऐसे में अगर कोई शहरी आदमी अपने घर पर बछड़ा पाल ले तो वह दूसरों के लिए एक उदाहरण बन जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने साथ अपने घर पर एक बछड़ा पाले हुए है। हैरानी की बात तो ये है कि ये बछड़ा उस महिला के साथ अपार्टमेंट के 28वें फ्लोर पर रहता है।

बछड़े का नाम Mr. Alex है

महिला ने अपने इस बछड़े का नाम बड़े ही प्यार से Mr. Alex रखा है। एलेक्स फिलहाल 4 महीने का है। बाकि बछड़ों की तरह एलेक्स की जिंदगी कोई आम जिंदगी नहीं है। एलेक्स बिल्कुल शहरी जीवन जीता है। वह चेन्नई में एक अपार्टमेंट के 28वें फ्लोर पर रहता है, और खाने के लिए वह किसी खेत में चरने नहीं जाता। बल्कि घर में ही खाता है। इस बछड़े को पालने वाली महिला का नाम तेजस्विनी एस रंगन है। जिन्होंने उस बछड़े की जान तब बचाई थी जब वह सड़क पार करते हुए एक हादसे का शिकार हो गया था। उस वक्त बछड़ा सिर्फ एक महीने का था और उसके पैरों से खून बहे जा रहा था। साथ ही उसकी पीठ भी सूज गई थी।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

ऐसे में तेजस्विनी उसे फौरन उठाकर अपने घर ले आईं और उसकी देखभाल करने लगीं। तेजस्विनी बताती हैं कि, "एलेक्स बाकी बछड़ों की तरह शरारती नहीं है; वह बहुत ही शांत है और मेरे साथ ही मेरे फ्लैट में रहता है।" बछड़े और उसकी मालकिन का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @saianimalactivist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो का कमेंट सेक्शन में बछड़े और उसकी मालकिन की तारीफों से भरा हुआ है। जहां लोग एलेक्स को स्मार्ट और हैंडसम बता रहे हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article