वायरल न्यूज़

Viral: प्यास लगने पर भैंस ने टोटी खोलने के लिए भिड़ाया अनोखा जुगाड़, VIDEO देख देंगे स्टैंडिंग ओवेशन

Viral Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक भैंस ने पानी पीने के लिए अनोखे अंदाज में टोटी को खोला। आलम ये है कि इस जुगाड़ को देखकर हर कोई दंग रह गया।

Image

भैंस का अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भैंस का अनोखा जुगाड़
  • टोटी खोलने का अंदाज देख रह जाएंगे दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: देश-दुनिया में जुगाड़ (Jugaad Video) टेक्नोलॉजी की डिमांड लगातर बढ़ती जा रही है। जुगाड़ का इस्तेमाल कर लोग ऐसी-ऐसी चीजें बना दे रहे हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ जुगाड़ (Indian Jugaad) को देखकर तो बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी कन्फ्यूज हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको जुगाड़ (Desi Jugaad) के एक से एक मजेदार वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद भी करते हैं। हालांकि, जुगाड़ (Viral Jugaad Video) के मामले में आज कल जानवरों का भी जलवा कायम है।

इन दिनों देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर हीटवेब और लू भी चल रहे हैं। इंसान तो इंसान जानवर भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय भी कर रहे हैं। ऐसे में एक भैंस ने तपती गर्मी में टोटी से पानी पीने के लिए ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं गर्मी से परेशान होकर एक भैंस टोटी के पास पहुंच जाती है। इसके बाद सींग के सहारे वो अनोखे अंदाज में टोटी को खोलती है और पानी पीने लगती है। जिस अंदाज में भैंस टोटी खोलती है उसे देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। देखें वीडियो...

भैंस का अनोखा जुगाड़

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए झटका खा गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'hurgan_bantan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब पांच लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि जानवरों में भी टैलेंट की कमी नहीं है। किसी का कहना है कि इस भैंस के लिए स्टैंडिंग ओवेशन। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article