Bigg Boss 20 Kamya Punjabi Slams Kanika Mann: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम ही पलट दी है। 'बिग बॉस 20' में बीते दिन गुस्से में स्काउट ओपी ने यंग डीएसए को धक्का मार दिया। इस बात से यंग डीएसए और आम्रपाली दुबे बुरी तरह भड़क गए और स्काउट के एविक्शन की मांग करने लगे। हालांकि बिग बॉस ने स्काउट ओपी को इस मामले में कड़ी सजा दी। वहीं दूसरी ओर स्काउट ओपी ने मजाक-मजाक में लव गिल के लिए भद्दी बात कह दी, जिससे लव गिल ने उनसे बात करनी बंद कर दी। 'बिग बॉस 20' में सब चीजों से तंग आने के बाद स्काउट ओपी ने शो में अपना मुंडन ही कर लिया। उनकी गेम देख अब काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'तू उसे पागल कर देगी'- स्काउट की हालत के लिए लव गिल पर भड़कीं आम्रपाली, सरेआम खोली पोल
काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने स्काउट ओपी को 'बिग बॉस 20' में भटका हुआ बताया। साथ ही उन्होंने कनिका मान को भी जमकर लताड़ लगाई है। काम्या पंजाबी ने स्काउट ओपी की गेम को लेकर कहा, "ईमानदारी से आज मुझे यंग से ज्यादा स्काउट के लिए बुरा लगा। इतनी लगन होने के बाद भी वो घर में बिल्कुल भटका हुआ नजर आ रहा है। और कल के एपिसोड का प्रीकैप? उम्मीद करती हूं कि वो अपनी चमक दोबारा पाएगा।" काम्या पंजाबी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने स्काउट ओपी और लव गिल के मामले में कनिका मान के स्टैंड पर सवाल उठाया। एक्ट्रेस ने कनिका मान को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, "कनिका ने आज सच में दिखा दिया कि 'चुनी हुई चीजों पर स्टैंड लेना' क्या होता है। काजी को लेक्चर देना आसान है, लेकिन जब लव के लिए 'नाड़े' वाली बात हुई, तब मैडम को बस हंसी आ रही थी। जीरो स्टैंड।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: चक्कर खाकर गिरीं Mahhi Vij, Yung संग हाथापाई पर स्काउट को मिली सजा
काम्या पंजाबी ने की काजी तौकीर की तारीफ
काम्या पंजाबी ने अपने अगले ट्वीट में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की भी तारीफ की। काम्या पंजाबी ने ट्वीट में लिखा, "हर कोई झगड़े के बारे में बात कर रहा है। लेकिन हम एक पल निकाल सकते हैं काजी के लिए ताली बजाने के लिए। वो पत्थर की तरह शुरू से अंत तक खड़ा रहा, स्काउट और यंग को शांत करा रहा था, जिससे उनका बॉन्ड बच जाए और स्काउट बाहर न निकले। असल में समझदारी और सुनहरा दिल, जीत जा यार काजी।"
