Viral Video: एक ब्रिटिश व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उसे भारतीय ट्रेन में ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस से प्रभावित होते हुए दिखाया गया। जॉर्ज बकले ने इंस्टाग्राम पर अपने 45,000 फॉलोवर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव को बयां किया और ब्रिटेन को सुझाव दिया। वीडियो में व्लॉगर कहा, 'हम वाराणसी जाते समय कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रुके हैं और अब हम डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं।' वीडियो के शीर्षक में उन्होंने लिखा है 'ब्रिटेन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है।'
गौरतलब है कि, ब्रिटिश व्लॉगर ने भोजन ऑर्डर करने के लिए ज़ोमैटो का इस्तेमाल किया, जो ई-केटरिंग के लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) का अधिकृत भागीदार है। जब जॉर्ज बकले को समय पर ऑर्डर प्राप्त हुआ, तो उन्होंने केवल 345 रुपये का भुगतान किया और ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी डिब्बे में अपने सह-यात्री के साथ भोजन का आनंद लिया। वायरल हो रहे वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका था और हजारों लाइक और टिप्पणियां मिल चुकी थीं।
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी। एक यूजर ने कहा, 'पागलपन है न? वहां ट्रेन में मेरे बिस्तर पर डोमिनोज पहुंचा दिया गया।' दूसरे यूजर ने कहा, 'खाना पहुंचाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। लेकिन किसी तरह हमने यह कर दिखाया।' तीसरे यूजर ने कहा कि, 'यह देखकर अच्छा लगा कि आप भारत में अपने समय का आनंद ले रहे हैं और उनकी संस्कृति की सराहना कर रहे हैं। हां, कभी-कभी बहुत सारी बुरी चीजें होती हैं, लेकिन यह दुनिया में कहीं भी हो सकती हैं। इस तरह का कंटेंट शीर्ष स्तर का है!'
