Britain Prince Viral Video: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस विलियम दुनियाभर में काफी चर्चित हैं। उनके और उनकी पत्नी केट मिडलटन की लव स्टोरी दुनियाभर में पॉपुलर है। प्रिंस विलियम इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वह और उनकी पत्नी हाल ही में बर्किंघम शहर स्थित एक भारतीय रेस्टोरेंट पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने वहां पर जो किया, बगल में खड़ी उनकी पत्नी को भी भरोसा नहीं हुआ। इस वजह से प्रिंस विलियम इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल, उन्होंने रेस्टोरेंट के एक ग्राहक के साथ मजेदार प्रैंक किया।
भारतीय रेस्टोरेंट पहुंचे प्रिंस विलियम
प्रिंस विलियम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी हाल ही में बर्मिंघम की अपनी यात्रा पर गए थे। यहां भारतीय मूल के परिवार द्वारा चलाए जा रहे एक रेस्टोरेंट पर वह अचानक पहुंच गए। रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों से वह बातें कर रहे थे। इसी बीच एक ग्राहक का फोन आ गया। ग्राहक को शायद दो लोगों के लिए रेस्टोरेंट में टेबल बुक करनी थी। इसके बाद प्रिंस विलियम ने फोन उठाकर ग्राहक से रेस्टोरेंट के कर्मचारी की तरह बात की। देखें वीडियो-
प्रिंस विलियम को ऐसा करता देख बगल में खड़ी उनकी पत्नी केट मिडिलटन को भी यकीन नहीं हुआ। वह हैरान होकर प्रिंस को सिर्फ देखे जा रही थीं। वह रेस्टोरेंट के बाकी कर्मचारी हंसते रहे। प्रिंस विलियम और केट जिस भारतीय रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, बर्मिंघम में वह काफी फेमस है। रेस्टोरेंट को भारतीय मूल की रहने वाली मीना शर्मा तथा उनके पति चलाते हैं। इस रेस्टोरेंट में पूरी तरह से भारतीय खाना परोसा जाता है। फोन पर प्रिंस विलियम ने जिस ग्राहक से बात की थी, वह भारतीय मूल के ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय अग्रवाल थे। गौरतलब है कि किंग चार्ल्स के राजतिलक से पहले प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन इस समय देश के आधिकारिक दौरे पर हैं। इसी क्रम में वह भारतीय रेस्टोरेंट पहुंचे थे। यहां पर दोनों ने कुकिंग में भी हाथ आजमाए।
