वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: दूल्हे का चेहरा देखते ही लाल पड़ गई दुल्हन, फिर जो हुआ सोच नहीं सकते

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2024, 11:35 AM IST

Bride Groom Video: विवाह के इस वीडियो में देखेंगे कि अचानक दुल्हन का व्यवहार बदल गया। वो दूल्हे को गुस्सैल निगाह से देखती है। इधर दूल्हा बेचारा समझ नहीं पाता कि आखिर उससे क्या गलती हुई है।

Image

अपनी ही शादी में गुस्से से लाल पड़ गई दुल्हन। (Photo/Instagram)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो हैं। हर रोज बड़ी तादाद में यहां विवाह से जुड़े वीडियो साझा किए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, जिसमें आपको ऐसा कुछ नजर आने वाला है, जिसे देखकर सिर खुजाने लगेंगे। समझ नहीं आएगा कि ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन अचानक गुस्से से लाल पड़ गई। वो दूल्हे को ऐसे देखते ही मानो अभी एक थप्पड़ रसीद कर देंगी।

गुस्से से लाल पड़ गई दुल्हन

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि विवाह से जुड़ी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। हर तरफ खुशी का माहौल है। बारात भी आ चुकी है और दुल्हन भी स्टेज पर खड़ी है। मगर स्टेज पर जैसे ही दूल्हा-दुल्हन का सामना हुआ कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। इसमें दुल्हन अचानक इतनी नाराज हो गई कि वो दूल्हे को गुस्सैल निगाह से देखने लगी। मानो नजरों से ही उसे खा जाएगी। इसमें देखेंगे जयमाला की रस्म पूरी की जा रही है। दुल्हन ने दूल्हे को जयमाला पहना दी। मगर जैसे ही दूल्हे ने माला गले में डाली सबकुछ बदल गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि दुल्हन किसी बात पर दूल्हे से बहुत ज्यादा नजारा है। इधर दूल्हा भी नहीं समझ पाता है कि सामने खड़ी दुल्हन ऐसा व्यवहार क्यों दिखा रही है। मालूम हो कि वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article