वायरल न्यूज़

Dulhan Dance Video: शादी में आए मेहमानों के सामने पहुंच दुल्हन ने किया ऐसा डांस, कोई नजर तक नहीं हटा पाया

Dulhan Dance Video: दुल्हन बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा पहनकर डांस के स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद वह अपने पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस से शादी में आए रिश्तेदारों और मेहमानों का दिल जीतने में लग जाती है।

Image

दुल्हन का डांस (ट्विटर)

Dulhan Dance Video: हर लड़की का सपना होता है कि उसकी शादी किसी राजकुमारी की तरह हो। आजकल की दुल्हनें अपनी शादी को खुलकर एंजॉय करती हैं। इसके साथ ही वह अपनी शादी में जमकर डांस करती हैं। इस दौरान वह यह भी नहीं सोचतीं कि शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार उसके बारे में क्या सोचेंगे। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस वायरल हो रहा है।

दुल्हन का डांस वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन बेहद ही खूबसूरत सा लहंगा पहनकर डांस के स्टेज पर पहुंच जाती है। इसके बाद वह अपने पारंपरिक डांस परफॉर्मेंस से शादी में आए रिश्तेदारों और मेहमानों का दिल जीतने में लग जाती है। इस दौरान दुल्हन ऐसे-ऐसे डांस स्टेप्स दिखाती है, जिसे देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। बता दें कि दुल्हन का डांस सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। दुल्हन रिश्तेदारों के सामने बेहद ही प्यारा डांस कर रही है। देखें वीडियो-

दुल्हन का डांस इतना ज्यादा प्यारा है कि आप बस देखते ही रह जाएंगे। इस वीडियो को देखकर आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे। वीडियो में दिख रही दुल्हन शियान और ग्रे कंट्रास्ट का लहंगा पहने दिख रही है। वह अपने डांस से लोगों को मंत्रमुग्ध करते नजर आ रही है। डांस मूव्स और दुल्हन के एक्सप्रेशन्स बता रहे हैं कि शायद वह एक ट्रेंड डांसर है। दुल्हन राजस्थानी गाने पर गजब का डांस करती नजर आ रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article