वायरल न्यूज़

वरमाला में नखरे दिखाने लगा दूल्हा, गुस्सैल दुल्हन ने तभी छाती पर दे मारी लात, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 9, 2024, 12:03 PM IST

Bride Groom Video: वीडियो में देखेंगे कि दुल्हन किसी बात पर दूल्हे से इतना नाराज हो गई कि तुरंत उसकी छाती पर जोरदार लात मार दी। फ्रेम में ये नजारा बार देखने का मन करेगा।

Image

दूल्हे को पीटते हुए दुल्हन का वीडियो वायरल हुआ। (Photo-Twitter)

Bride Groom Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा देखे और शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ही है, मगर इसमें जो कुछ नजर आता है शायद ही पहले कभी देखा होगा। इसमें देखेंगे कि दुल्हन किसी बात पर इतनी नाराज हो गई कि दूल्हे की छाती पर जोरदार लात मार दी। दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

अचानक गुस्सा हो गई दुल्हन

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों एक-दूसरे के सामने खड़े हैं। वरमाला की रस्म निभाई जा रही है। इसमें दूल्हा जैसे ही दुल्हन के गले में वरमाला डालता है वो तुरंत पीछे हट गई। दूल्हा थोड़ी कोशिश के बाद दुल्हन के गले में वरमाला डाल देता है। मगर जब दुल्हन वरमाला डालने के लिए आगे आती है, दूल्हा भी पीछे हटता है। वो वरमाला डालने की कोशिश करती है, मगर कामयाब नहीं हो पाती। इससे दुल्हन इतनी गुस्सा हुई कि वहीं दूल्हे की छाती पर जोरदार लात मार दी। इससे बेचारा वहीं चारों खाने चित्त हो गया।

देखिए वीडियो

मालूम हो कि दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @nikkym143 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article