वायरल न्यूज़

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन करवा रहे थे फोटोशूट तभी हाथी ने कर दिया हमला, फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 11:07 AM IST

Elephant Attack Video: डरावनी बात यह है कि हाथी जब लोगों पर हमला करता है, उसी दौरान एक दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी का फोटोशूट करवा रहे थे। इसी बीच हाथी पगला जाता है। देख सकते हैं कि जिस समय फोटोशूट चल रहा होता है, दूल्हा-दुल्हन काफी खुश नजर आ रहे होते हैं।

Image

हाथी का हमला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ रूह कंपा देने वाला वीडियो
  • हाथी ने लोगों पर कर दिया हमला
  • हमले के दौरान हो रहा था शादी का फोटोशूट

Elephant Attack Video: हाथी को बहुत ही शांत जानवर माना जाता है। हालांकि, कई बार वह अपना रौद्र रूप दिखा देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक हाथी लोगों पर हमला करता नजर आ रहा है। सबसे डरावनी बात यह है कि हाथी जब लोगों पर हमला करता है, उसी दौरान एक दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी का फोटोशूट करवा रहे थे। इसी बीच हाथी पगला जाता है और अपना रौद्र रूप दिखाने लगता है। सोशल मीडिया पर इस डरावने वीडियो को देखकर लोग कांप गए हैं।

फोटोशूट के दौरान हाथी का हमला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि नवविवाहित कपल फोटोशूट के लिए एक मंदिर के कैंपस में पहुंचा हुआ है। इस दौरान फोटोशूट चल रहा होता है। आप देख सकते हैं कि जिस समय फोटोशूट चल रहा होता है, दूल्हा-दुल्हन काफी खुश नजर आ रहे होते हैं। इसी बीच कैमरे में एक हाथी कैद होता है। हाथी इस समय दूल्हा-दुल्हन से थोड़ी दूरी पर ही था। वह दूल्हा-दुल्हन के ठीक पीछे खड़ा दिखाई देता है। जैसे ही कैमरे का फोकस हाथी पर जाता है, हाथी आक्रामक नजर आता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि हाथी वहां मौजूद एक शख्स पर हमला बोल देता है। वह उस शख्स को उठाकर जमीन पर पटक देता है और खींचकर उसके कपड़े भी फाड़ देता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागता है। इसके बाद कैमरे में दूल्हा-दुल्हन नजर आते हैं, जो इस वाकये से काफी सहमे दिख रहे हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में एक सफाई भी पेश की गई है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'फोटोशूट में हाथी के हमले को नकारात्मक प्रचारित किया जा रहा है। इस घटना के लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। फोटोशूट के दौरान हाथी का हमला अप्रत्याशित था।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article