कुछ लोग दूसरों को गलत ठहराने की कोशिश में खुद यह भूल जाते हैं कि क्या वे सही हैं। ऐसे ही एक मामले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बुलेट पर सवार एक लड़की किसी कार चालक को पीछे हटने के लिए मजबूर कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट वाली लड़की कार के सामने अपनी बाइक रोककर खड़ी है और कार वाले को पीछे हटने का इशारा कर रही है। लड़की की जिद्द के आगे अंत में कार सवार को पीछे हटना ही पड़ता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें
साहस या लापरवाही? रॉन्ग साइड बिना हेलमेट लड़की का Video हुआ वायरल
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @lakshaymehta08 नाम के अकाउटं से शेयर किया गया है। यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह सवाल उठाया कि क्या ट्रैफिक नियम तोड़ना बहादुरी है? लड़की ने हेलमेट नहीं पहना और गलत दिशा में बाइक चला रही है। साथ ही वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि लड़की ने खुद हेलमेट नहीं पहना है और वह खुद रॉन्ग साइड अपनी बाइक लेकर खड़ी है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर Brave Girl के कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं।
वीडियो (Video) देख भड़के लोग
इस वायरल वीडियो (Viral Video) के सामने आने के बाद लोग इस मसले पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लड़की के इस हरकत को गलत ठहरा रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, "गलत साइड पर बाइक और ऊपर से दबंगई, इसे बहादुरी कहना बिल्कुल गलत है।" दूसरे ने लिखा, "असल में देखा जाए तो कार्रवाई लड़की पर होनी चाहिए, उसकी वजह से पूरी ट्रैफिक डिस्टर्ब हो रही है।" तीसरे ने वीडियो पर तंज कसते हुए लिखा, "यही है आज की सशक्त नारी।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
