देश

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी मंत्री के बदले सुर, दिल्ली आकर सीमा पार आतंकवाद पर कही ये बात

SCO Summit: एससीओ बैठक के चलते दिल्ली आए पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने शुक्रवार को भारत के साथ संबंध सुधारने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे आपसी संबंधों में सुधार होगा।

Image

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक

Photo : ANI

SCO Summit: राष्ट्रीय राजधानी में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के चलते पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत आए हुए हैं। यहां पर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के संबंधों में सुधार की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे आपसी संबंधों में सुधार होगा।

पाकिस्तान सरकार के प्रमुख मंत्रियों में शामिल मुसादिक मसूद मलिक सिंधु जल संधि को लेकर भारत के खिलाफ बहुत जहर बो चुके हैं और अब संबंधों में सुधार की उम्मीद जता रहे हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि इस शिखर सम्मेलन के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध बहुत सुचारू रूप से चलेंगे? क्या आप वास्तव में ऐसा सोचते हैं? इसका जवाब देते हुए उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों समेत क्षेत्र के सभी देशों के आपसी संबंध बेहतर होंगे। उन्होंने कहा कि पूरा क्षेत्र बदलाव के दौर से गुजर रहा है और भू-राजनीतिक परिस्थितियों में तेजी से परिवर्तन हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाएंगे और उस व्यापक दृष्टिकोण में हम देख सकते हैं कि सभी संबंध, सभी सामाजिक मुद्दे शामिल होंगे।

सीमा पार आतंकवाद पर क्या बोला PAK मंत्री

भारत की सीमा पार आतंकवाद को लेकर चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तानी मंत्री ने फिलहाल विस्तार से जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि कल जब मैं अपना बयान दूंगा, तब इस पर काफी बातचीत होगी।"

भारत और पाकिस्तान के बीच सभ्यताओं के जुड़ाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बातचीत अलग-अलग विषयों पर होती है। एकता के लिए बातचीत की जरूरत नहीं होती। बातचीत का मतलब है विविधता। उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के बीच, अगर आप खुदाई वाली जगहों पर जाएंगे, तो आपको पता चलेगा कि बातचीत ठीक सामने हो रही है। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छी बातचीत है।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article