वायरल न्यूज़

टूथपेस्ट, ईनो और गुलाब जल से फेशियल! चेहरा चमकाने के लिए नाई ने लगाई ऐसी तरकीब कि Video हो गया वायरल

टूथपेस्ट, ईनो और गुलाब जल से फेशियल करता नाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं।

Image

टूथपेस्ट, ईनो, गुलाब जल से फेशियल करता नाई (Instagram/@m_k_hair_styles_77)

कुछ लोग ऐसा कारनामा कर देते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा एक नाई ने कर दिखाया है, जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में नाई को फेशियल के नाम पर एक नया एक्सपेरिमेंट करते हुए देखा जा सकता है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी सिर पीटने पर मजबूर हो गए।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें

नाई ने बनाया अजीबोगरीब फेशियल

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि इस अजीबोगरीब फेशियल में नाई टूथपेस्ट, ईनो, गुलाब जल और पानी का इस्तेमाल करते दिख रहा है। वीडियो को राशिद एमके नाम के हेयरड्रेसर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाई एक ग्राहक के चेहरे पर पहले दो तरह का टूथपेस्ट लगाता है फिर इसके बाद वह ग्राहक के चेहरे पर ईनो डाला देता है। जब नाई ये सारे आइटम चेहरे पर लगा देता है तब वह ग्राहक के चेहरे पर गुलाब जल और पानी मिलाकर लगाता है। फिर वह इन सभी चीजों को चेहरे पर लगाने के बाद अच्छे से मसाज करता है। जब मसाज की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। तब वह ग्राहक के चेहरे को पानी से धो देता है। जिसके बाद उस ग्राहक का चेहरा साफ और फ्रेश नजर आने लगता है।

वीडियो पर ऐसा रहा लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग इस अजीबोगरीब फेशियल को लेकर अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे मजाक में लिया और तरह-तरह के कमेंट किए। वहीं, कुछ लोगों ने इस तरीके को लेकर चिंता भी जताई। एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा कि इसमें एक और चीज की कमी रह गई। वहीं, कुछ लोगों ने इसे त्वचा के लिए नुकसानदायक बताया।

Video देखकर खुद इस तरीके को ना आजमाएं

हालांकि, सिर्फ वीडियो में चेहरा साफ नजर आने से यह साबित नहीं होता कि यह तरीका स्कीन के लिए सुरक्षित या फायदेमंद है। टूथपेस्ट और ईनो चेहरे की त्वचा के लिए बनाए गए प्रोडक्ट नहीं हैं इसलिए वायरल वीडियो देखकर इन्हें अपनी स्किन पर आजमाना सही नहीं होगा। किसी भी नए प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेनी बहुत जरूरी है। इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। हालांकि, पोस्ट में किए गए दावों या इस फेशियल का प्रभाव क्या है, उसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन एक बात साफ है कि वायरल होने का मतलब किसी स्किनकेयर तरीके का सुरक्षित होना नहीं है इसलिए ट्रेंड देखकर अपनी त्वचा पर कोई भी प्रयोग करने से बचें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article