वायरल न्यूज़

Brain Test: सूप की भीड़ में किसी ने छिपाकर रख दिया जूस, अगर दम है तो ढूंढकर दिखा दें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 24, 2025, 10:45 AM IST

Brain Test: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है। खुद को धुरंधर समझने वाले भी इसे आसानी से हल नहीं कर पा रहे हैं।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/TNN)

Brain Test: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी कमाल है। यहां हर किसी के लिए कुछ ना कुछ हमेशा खास रहता है। मनोरंजन से जुड़े ढेरों वीडियो हर रोज शेयर किए जाते हैं। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीरें भी यहां जमकर शेयर की जाती हैं। आज हम एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हैं जिसे ऑप्टिकल इल्यूजन नाम दिया गया है। दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

सूप की भीड़ में जूस

दिमाग को चैलेंज करने वाली इस तस्वीर में हर तरफ सूप लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं सूप की भीड़ में किसी ने जूस भी छिपाकर रख दिया है। आज आपको उसी जूस को ढूंढने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आपमें दम है तो सूप में छिपे जूस को ढूंढकर दिखा दें। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाए पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलने वाला है। अगर आप जीनियस हैं तो जरूर सवाल का जवाब तलाश कर लेंगे। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं दिखा है तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

गोल घेरे में देखें जवाब

Answer

गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना सूप की भीड़ में जूस ऐसी जगह रखा था जिसे ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article