वायरल न्यूज़

Brain Test: आंखों से सुरमा चुराने वाले ही गणित का 8 ढूंढ पाएंगे, दम है तो आप भी कोशिश कर लें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 20, 2025, 11:07 AM IST

Brain Test: ब्रेन टेस्ट से जुड़ी इस तस्वीर को आठ सेकंड के भीतर हल करने का चैलेंज दिया गया है। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो छिपा हुआ 8 आराम से ढूंढ निकालेंगे।

Image

दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/Twitter)

Brain Test: अरबों लोगों की आबादी में कुछ ही लोग होते हैं जिनकी नजर बाज जैसी तेज होती है। ऐसे लोगों का दिमाग भी गोली की रफ्तार से काम करता है। चीजों में छिपे अंतर को ढूंढने में ऐसे लोग खूब माहिर होते हैं। मगर कभी सोचा है कि आपका दिमाग कितनी तेज रफ्तार से काम करता है। या फिर छिपे हुए ऑब्जेक्ट को ढूंढने में कितना समय लगता है। आज ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जो आपकी आंखों और दिमाग का टेस्ट लेगी।

दिमाग का टेस्ट लेगी तस्वीर

वायरल तस्वीर ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग के धोखे जुड़ी हुई है। तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का 9 नंबर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी 9 की भीड़ में एक जगह 8 नंबर भी कहीं छिपकर बैठा हुआ है। आज आपको उसी नंबर को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 8 सेकंड का समय मिलेगा।

अगर इतने समय में आपने जवाब ढूंढ लिया तो सचमुच आपकी नजर और दिमाग बेहद तेज है। आप चीजों में छिपे अंतर को खोजने में महारत रखते हैं। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान नहीं होना है। सवाल का जवाब आपको यहीं मिलने वाला है।

गोल घेरे में देखेंग जवाब

Brain Test

गोल घेरे में देखिए जवाब।

देख लिया ना सवाल का जवाब ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article