वायरल न्यूज़

Brain Teaser: सही कर दिखाया ये इक्वेशन तो कहलाएंगे सिंघम, सिर्फ एक मैचस्टिक का है खेल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 02:23 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की एक नई तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दिए गए गलत इक्वेशन को सही कर दिखाना है। इसके लिए 17 सेकंड का समय दिया गया है। अगर आपने इस इक्वेशन को सही कर दिखाया तो आप सिंघम कहलाएंगे।

Image

Brain Teaser की तस्वीर हुई वायरल

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सही
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'सिंघम'

Brain Teaser Puzzle Online: दिमागी टेस्ट करने के लिए लोग न जाने क्या-क्या कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप ब्रेन टीजर (Brain Teaser) की तस्वीरों को देखें तो शायद इससे बेहतर दिमागी टेस्ट करने के लिए और कुछ हो ही नहीं सकता। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी ब्रेन टीजर की काफी तस्वीरें वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में कुछ तो काफी आसानी से सॉल्व हो जाती है लेकिन काफी ऐसी तस्वीरें होती है, जिन्हें सॉल्व करने में पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं, जिनके आंसर तो आपकी नजरों के सामने ही होगा लेकिन आप उसे समझ नहीं पाएंगे। इसमें आपको एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सॉल्व करने का चैलेंज दिया गया है।

Brain Teaser की तस्वीर वायरल...

जैसा कि आपने ऊपर की लाइन में पढ़ा कि इस तस्वीर में आपको एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाना है। ये इक्वेशन माचिश की तीलियों से बनाई गई हैं, जो इतना भी कठिन नहीं है, जितना आप इसे देखते ही समझने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हां.. ये थोड़ी ट्रिकी जरूर है। ऐसे में अगर आप भी गणित के जानकार है और खुद को गणितज्ञ मानते हैं तो आपके लिए ये पजल (Brain Teaser Puzzle Game) काफी आसान साबित होने वाला है। और अगर आप इसे सॉल्व नहीं कर पा रहे हैं तो ज्यादा परेशान न होइए।

Brain Teaser Puzzle (5)

ये रहा गलत इक्वेशन का हल

ये रहा गलत इक्वेशन का हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 6 में से आपको एक तीली हटाकर फिक्स करनी है, ताकि वह 9 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9 - 1 = 8) हो गया होगा, जो सही इक्वेशन है। ऊपर दिए गए तस्वीर में आपको इस इक्वेशन का हल (Brain Teaser Puzzle Solution) दिखाई दे दिया होगा तो देखा आपने कितना आसान काम था और आप लोग झूठ-मूठ का ही परेशान हो रहे थें। अब अगर आपके दोस्त यार हो तो आप उन्हें भी ये तस्वीर भेज सकते हैं और उनके आईक्यू लेवल को चेक कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article