वायरल न्यूज़

Brain Teaser Puzzle: आम लोगों का खेल नहीं, इस इक्वेशन को सॉल्व करने के लिए चाहिए कड़क दिमाग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 29, 2023, 10:38 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की नई-नई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसी में से आज हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे बुद्धिमान लोग ही सॉल्व कर दिखा पाएंगे। अगर आपने भी गणित की पढ़ाई की है तो सॉल्व कर दिखाइए ये इक्वेशन और बन जाइए 'सुपरमैन'।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सॉल्व
  • सॉल्व कर बन जाइए 'सुपरमैन'

Brain Teaser Puzzle Online: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है, जो बड़ों के लिए तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन बच्चों के लिए काफी मददगार साबित होता है। वायरल हो रही ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की ये तस्वीर भी कुछ ऐसी ही है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रही है। दरअसल, ये तस्वीर ब्रेन टीजर (Brain Teaser) से संबंधित है, जो आपके आईक्यू लेवल बढ़ाने में काफी मदद करता है। ऐसे में पढ़ाई करने वाले बच्चों को इसे काफी दिलचस्पी लेकर सॉल्व करना चाहिए और अपने दिमाग और मनोबल दोनों को बढ़ाना चाहिए।

Brain Teaser की तस्वीर...

जब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसमें एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत है। ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। ऐसे में आपको एक तीली हटाकर एडजस्ट करनी है और इस इक्वेशन को सही कर दिखाना है। वैसे अगर आपने गणित की पढ़ाई की है तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। लेकिन हां, ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर को एक बार देख लीजिए।

Brain Teaser Puzzle Online (1)

ये रहा हल

ये रहा हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 6 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 5 बन जाए। अब बाई ओर के ही 5 में एक तीली जोड़नी है, ताकि वह 9 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (9 - 5 = 4) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस गुत्थी को सुलझाने के लिए अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से हेल्प ले सकते हैं और उनके भी दिमाग का आईक्यू टेस्ट कर सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article