Brain Teaser Puzzle Online: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको सबकुछ मिल जाता है। चाहे वह टाइम पास करने के लिए वीडियो हो, या फिर दिमाग को तेज बनाने के लिए ब्रेन टीजर (Brain Teaser) की तस्वीर। ऐसे में इन तस्वीरों को सॉल्व करने में भी काफी मजा आता है। लेकिन आपको बता दें, अगर आपने गणित की पढ़ाई की होगी या फिर आपके पास भी बनिए वाला दिमाग होगा, तभी आप इसे सॉल्व कर पाएंगे। इससे आपका आईक्यू लेवल (IQ Level) भी काफी अच्छा होता है औप पढ़ाई करने वालों छात्रों को तो ऐसी तस्वीरों को जरूर सॉल्व करना चाहिए। इससे उनके सोचने-समझने की शक्ति भी काफी बढ़ती है।
Brain Teaser की वायरल हुई तस्वीर...
जब आप वायरल हो रही ब्रेन टीजर की इस तस्वीर को ध्यान से देखेंगे तो इसमें आपको एक इक्वेशन दिखाई देगा, जो गलत है। ये इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है। ऐसे में आपको इस गलत इक्वेशन में से दो तीलियां हटानी है और इसे सही कर दिखाना है। हालांकि, इसे सॉल्व करने में ज्यादा समस्या नहीं आने वाली है, लेकिन ये इतना भी आसान नहीं है, जितना आप इसे समझने की कोशिश कर रहे हैं। ये थोड़ा ट्रिकी है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो नीचे दी गई तस्वीर को एक बार फिर ध्यान से देख लीजिए।

ये रहा हल
ये रहा हल
दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 9 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 3 बन जाए और फिर दाईं ओर के 6 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 5 बन जाए। ऐसे में आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (8 - 3 = 5) हो जाएगा। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इसे आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं और उनका भी दिमागी टेस्ट ले सकते हैं।
