वायरल न्यूज़

Brain Teaser: आम लोगों के बस की बात नहीं इस इक्वेशन को सही करना, दिमाग के तोते उड़ जाएंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 4, 2023, 03:53 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक नई तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे कर दिखाना है। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सॉल्व कर दिखाया है तो आप 'रॉबिनहुड' कहलाएंगे।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सही
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'रॉबिनहुड'

Brain Teaser Puzzle Online: देखा जाए तो हर रोज सोशल मीडिया पर ब्रेन टीजर की काफी तस्वीरें वायरल (Brain Teaser) होती रहती है, लेकिन आज हम जो तस्वीर आपके लिए लेकर आए हैं, ये काफी खतरनाक तस्वीर है, जिसे देखने के बाद आपका भी दिमाग हिल सकता है। क्योंकि अब तक हम आपके लिए सिर्फ एक अंक वाले ही गलत इक्वेशन लेकर आ रहे थे लेकिन इस तस्वीर में आपको दो अंकों वाला गलत इक्वेशन देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों का दिमाग हिल सकता है। वैसे एक बात तो है कि ऐसी तस्वीरें हमारा दिमाग को काफी तेजतर्रार बनाती हैं और आईक्यू लेवल (IQ Level) भी बढ़ाने में काफी मदद करती हैं।

Brain Teaser की नई तस्वीर वायरल...

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि इस तस्वीर में आपको एक गलत इक्वेशन दिया गया है, जिसे सही कर दिखाना है। बता दें, ये गलत इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है, जिसमें से तीन तीलियों को हटाकर इसे सही करने का चैलेंज दिया गया है। वैसे ये इतना कठिन भी नहीं है, लेकिन हां थोड़ा ट्रिकी जरूर है। जिसे सॉल्व करने में अगर अपना दिमाग खर्च करेंगे तो शायद आप इसे सॉल्व (Brain Teaser Puzzle Game) भी कर लें। ऐसे में अगर आपने इस इक्वेशन को सॉल्व कर लिया हो तो ठीक, नहीं तो ज्यादा परेशान वाली बात नहीं है। एक बार और इस तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए, शायद इस बार आप इस पहेली की गुत्थी सुलझाने में कामयाब हो जाएं।

Brain Teaser Puzzle Online

ये रहा इक्वेशन का हल

ये रहा इक्वेशन का हल

दिए गए इस तस्वीर में आपको बाईं ओर के 8 में से आपको एक तीली हटानी है, ताकि वह 6 बन जाए। अब फिर दाईं ओर के 96 के 9 में से दो तीली हटानी है, ताकि वह 46 बन जाए। अब आप देखेंगे तो ये पूरा इक्वेशन सॉल्व (40 + 6 = 46) हो गया होगा, जो सही इक्वेशन है। नीचे दिए गए तस्वीर में भी आपको इस पजल का हल दिखाई दे रहा होगा। तो देखा आपने कि कितना आसानी से इस पजल को सॉल्व (Brain Teaser Puzzle Solution) किया जा सकता है। अब आप चाहे तो इस पजल को अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को भी सेंड कर सकते हैं और उनका दिमागी टेस्ट ले सकते हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article