Brain Teaser Puzzle: दिमाग की बत्ती गुल हो जाएगी, अगर दम है तो सही कर दिखाइए ये इक्वेशन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 3, 2023, 12:44 PM IST

Brain Teaser Puzzle In Hindi: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक गलत इक्वेशन लेकर आए हैं, जिसे सॉल्व करने में पसीने छूट जाएंगे। अगर आपने इसे सॉल्व कर दिया तो कहलाएंगे 'रॉकस्टार'।

KEY HIGHLIGHTS
  • ब्रेन टीजर की मजेदार तस्वीर वायरल
  • दिए गए इक्वेशन को करना है सही
  • सॉल्व करने वाला कहलाएगा 'रॉकस्टार'

Brain Teaser Puzzle Online: ब्रेन टीजर एक ऐसा पजल है, जिसकी भरमार आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगी। इन तस्वीरों (Brain Teaser) को सॉल्व करने में बड़ा आता है। कई लोगों से ये आसानी से सॉल्व हो जाती हैं तो कई लोगों के दिमाग में बल्ब जल जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक तस्वीर लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप माथा पीटने लगेंगे। दरअसल, तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिया हुआ है, जिसे सही कर दिखाना है। ऐसे में दिमागी टेस्ट और आईक्यू लेवल (IQ Level) बढ़ाने के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इससे सोचने-समझने की शक्ति तो विकसित होती है, साथ ही इंसान मनोबल भी बढ़ता है।

वायरल हो रही Brain Teaser की नई तस्वीर...

इस तस्वीर में एक गलत इक्वेशन दिखाई देगा, जिसे सही करना है। बता दें, ये गलत इक्वेशन माचिस की तीलियों से बनाया गया है, जिसमें से दो तीलियों को हटाकर एडजस्ट करना है, ताकि ये सही हो जाए। वैसे आपको एक बात बता देते हैं, अगर आपने कभी भी गणित की पढ़ाई की होगी तो आपको इसे सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगा। वैसे ये थोड़ा ट्रिकी जरूर है, ये आपका काफी समय भी ले सकता है। वैसे अगर अब तक आप इसका हल नहीं ढूंढ पाए हैं तो एक बार फिर से इस तस्वीर को ध्यान से देख लीजिए।

End of Feed