वायरल न्यूज़

Brain Test Challenge: देवदास की भीड़ में कहां बैठे हैं सूरदास, खोजने में फेल हो गए 99% लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Aug 7, 2025, 12:01 PM IST

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में सिर्फ एक जगह पर सूरदास जी बैठे हैं, जिन्हें पांच सेकंड के भीतर खोजने का चैलेंज है।

Image

दिमाग को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। (Photo/TNNB)

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली ढेरों तस्वीरों सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। यहां हर रोज बड़ी तादाद में ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं जो दिमाग घुमा देती हैं। मगर बहुत कोशिश के बाद भी कुछ खास तस्वीरों को हम हल नहीं कर पाते हैं। आज एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हैं, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में हर जगह देवदास लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि तस्वीर में एक जगह पर सूरदास जी भी कहीं आराम से बैठे हैं।

99 फीसदी लोग नहीं हो पाए हैं कामयाब

तस्वीर में सूरदास ऐसे जगह हैं जिन्हें खोजना 99 फीसदी लोगों के लिए आसान नहीं होने वाला है। आज आपको उन्हीं सूरदास को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुए जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आपको मुकद्दर का सिकंदर मान लिया जाएगा। अगर आपने पांच मिनट के भीतर भी जवाब तलाश कर लिया तब भी आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं तलाश कर पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है।

आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। दरअसल देवदास की भीड़ में सूरदास जी नजर के ठीक सामने ही हैं।

यहां देखें जवाब

Brain test Challenge

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना देवदास की भीड़ में सूरदास ऐसे जगह बैठे थे जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों को परखने वाली फिर ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article