वायरल न्यूज़

Brain Test: बाज जैसी नजर भी फेल हो गई यहां, आसान नहीं है सुंदर में छिपी सुंदरी खोजना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 12, 2025, 10:28 AM IST

Brain Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ सुंदर लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं सुंदर की इस भीड़ में एक जगह सुंदरी भी छिपकर बैठी है। आज आपको उसी सुंदरी को खोजने का चैलेंज मिलेगा।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं है। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की दुनिया में हमें ढेरों चैलेंज दिए जाते हैं जिन्हें सॉल्व करने के लिए कहां जाता है। मगर इन सब में ऑप्टिकल इल्यूजन वाले चैलेंज नेटिजन्स को खासे पसंद आते हैं। आज हम एक ऐसे ही खास चैलेंज के साथ हाजिर हैं जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। खुद को बाज जैसी नजर का समझने वाले जीनियस भी इस चैलेंज को तय समय में हल नहीं कर पाए हैं।

सुंदर की भीड़ में छिपी है सुंदरी

ऑप्टिकल इल्यूजन वाले इस चैलेंज में आपको हर तरफ सुंदर शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं सुंदर की इस भीड़ में एक जगह सुंदरी भी कहीं छिपकर बैठी है। मगर मजाल है कोई उसे खोजकर दिखा दे। आज आपको उसी शब्द को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर कोशिश कीजिए।

दस सेकंड का चैलेंज

हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुए जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तभी आपको विजेता माना जाएगा। किसी तरह जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Optical Illusion Test

Optical Illusion Test

देख लिया दिमाग और आंखों को परखने वाली इस तस्वीर को हल करना कितनी मुश्किल काम था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article