वायरल न्यूज़

Test Your Brain: अनाड़ी की भीड़ में खड़ा है एक खिलाड़ी, तेज हैं तभी खोज पाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 21, 2025, 10:49 AM IST

Test Your Brain: दिमाग के साथ आंखों को परखने वाली इस तस्वीर में आपको हर जगह अनाड़ी लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसमें एक जगह खिलाड़ी भी कहीं है। आज आपको वही खिलाड़ी खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

बाज जैसी नजर जरूर खिलाड़ी को खोज निकालेंगी। (Photo/TNNB)

Test Your Brain: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं। यहां हर रोज ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं, जिन्हें हल करने का चैलेंज दिया जाता है। कई बार हम आसानी से ऐसे चैलेंज सॉल्व कर लेते हैं। मगर कई बार दिमाग घूम जाता है, मगर जवाब मिलना मुश्किल होता है। आज एक बार फिर एक ऐसे ही चैलेंज के साथ हाजिर हैं जिसे सॉल्व करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

दिमाग घुमाने वाला चैलेंज

ब्रेन टेस्ट वाले इस चैलेंज में आपको हर जगह अनाड़ी लिखा हुआ नजर आएगा। तस्वीर में हर जगह सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि अनाड़ी की भीड़ में खिलाड़ी भी एक जगह शान से बैठा है। आज आपको वही खिलाड़ी खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि आप चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक छोटी सी शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

अगर आपने पांच सेकंड में खिलाड़ी को खोज निकाला तो आपको सुपर जीनियस से भी ऊपर मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।

यहां देखें जवाब

Brain Test challenge

यहां गोल घेरे में देखें जवाब।

देख लिया ना अनाड़ी की भीड़ में खिलाड़ी ऐसी जगह छिपा था जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article