टेक एंड गैजेट्स

क्या 5G चलाने से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानें सेटिंग बदलने से कितना पड़ेगा फर्क

कुछ कंडीशन में 5G की जगह 4G इस्तेमाल करने से बैटरी की खपत कम हो सकती है। हालांकि, इसका असर आपके फोन, नेटवर्क की मजबूती और इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है।

Image

5G की जगह 4G इस्तेमाल करने से कितनी बैटरी बचेगी, इसका कोई तय आंकड़ा नहीं है। (फोटो क्रेडिट-Digit)

आजकल ज्यादातर नए स्मार्टफोन में 5G नेटवर्क का सपोर्ट मिलता है। इसकी मदद से तेज इंटरनेट स्पीड पर वीडियो देखना, बड़ी फाइल डाउनलोड करना और ऑनलाइन गेम खेलना आसान हो जाता है। लेकिन कई यूजर्स की शिकायत रहती है कि 5G चलाने पर फोन की बैटरी जल्दी खत्म होने लगती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सच में 5G नेटवर्क ज्यादा बैटरी खर्च करता है? अगर फोन में 5G बंद करके 4G चला लें, तो क्या बैटरी ज्यादा देर तक चलेगी?

इसका जवाब है कि हां, कुछ कंडीशन में 5G की जगह 4G इस्तेमाल करने से बैटरी की खपत कम हो सकती है। हालांकि, इसका असर आपके फोन, नेटवर्क की मजबूती और इंटरनेट इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि 5G बैटरी पर कितना असर डालता है और इसे बंद करना कब फायदेमंद हो सकता है।

क्या 5G चलाने से ज्यादा खर्च होती है बैटरी?

हां, कुछ परिस्थितियों में 5G इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी तेजी से खत्म हो सकती है। खासकर तब, जब आपके इलाके में 5G सिग्नल कमजोर हों। ऐसी स्थिति में फोन को नेटवर्क से कनेक्शन बनाए रखने के लिए ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है।

इसके अलावा, अगर फोन बार-बार 4G और 5G नेटवर्क के बीच स्विच करता है, तो भी बैटरी की खपत बढ़ सकती है। हालांकि, मजबूत 5G नेटवर्क और नए स्मार्टफोन में इसका असर कम भी हो सकता है।

5G बंद करने पर कितनी बचेगी बैटरी?

5G की जगह 4G इस्तेमाल करने से कितनी बैटरी बचेगी, इसका कोई तय आंकड़ा नहीं है। यह आपके फोन, नेटवर्क की स्थिति और इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। अगर आपके इलाके में 5G सिग्नल कमजोर हैं, तो 4G पर स्विच करने से बैटरी बैकअप बेहतर हो सकता है। लेकिन जहां 5G नेटवर्क मजबूत है, वहां दोनों के बीच ज्यादा अंतर देखने को नहीं भी मिल सकता है।

फोन में 5G बंद कैसे करें?

अगर आप बैटरी बचाना चाहते हैं, तो फोन की सेटिंग में जाकर 4G नेटवर्क चुन सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

Android फोन में:

  • Settings खोलें और Mobile Network में जाएं।
  • अपनी SIM चुनें और Preferred Network Type पर टैप करें।
  • अब आपको यहां 4G या LTE का ऑप्शन मिलेगा जिये आप चुन सकते हैं।

iPhone में:

  • Settings में जाकर Mobile Service या Cellular खोलें।
  • अपनी SIM चुनें और Voice & Data पर जाएं।
  • अगर विकल्प उपलब्ध है, तो LTE चुन लें।

आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि फोन के मॉडल और सॉफ्टवेयर के हिसाब से सेटिंग्स के नाम अलग हो सकते हैं। हालांकि आपको नेटवर्क बदलने का ऑप्शन लगभग सभी फोन में सेटिंग पर ही मिलने वाला है।

बैटरी बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके:

सिर्फ 5G बंद करना ही बैटरी बचाने का तरीका नहीं है। आप कुछ दूसरी सेटिंग्स बदलकर भी बैटरी बैकअप बेहतर कर सकते हैं।

  • स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें।
  • जरूरत पड़ने पर Battery Saver चालू करें।
  • ज्यादा बैटरी इस्तेमाल करने वाले ऐप्स पर नजर रखें।
  • कमजोर 5G नेटवर्क वाले इलाके में 4G का इस्तेमाल करें।
  • फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट रखें।

क्या हमेशा 5G बंद रखना चाहिए?

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क अच्छा है और आपको तेज इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, तो इसे बंद करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर बैटरी जल्दी खत्म हो रही है या नेटवर्क कमजोर है, तो 4G इस्तेमाल करके देख सकते हैं।

वर्डिक्ट: 5G बंद करने से बैटरी बचेगी या नहीं?

5G बंद करके 4G इस्तेमाल करने से बैटरी की बचत हो सकती है, खासकर तब जब 5G सिग्नल कमजोर हों या फोन बार-बार नेटवर्क बदल रहा हो। लेकिन मजबूत 5G नेटवर्क और अच्छी तरह ऑप्टिमाइज्ड फोन में इसका अंतर कम भी हो सकता है। अगर आपको बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या आ रही है, तो कुछ समय के लिए 4G इस्तेमाल करके देखें और फोन की बैटरी खपत की तुलना करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके फोन में 5G बंद करना कितना फायदेमंद है। सबसे अच्छा तरीका यही है कि अपनी जरूरत, नेटवर्क की स्थिति और बैटरी बैकअप के हिसाब से नेटवर्क चुनें।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article