वायरल न्यूज़

Eye Test: हिंद की भीड़ में सिर्फ एक जगह है हिंदू, मगर खोजने में फेल हो गए 99% लोग

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 10, 2025, 01:52 PM IST

Brain Test Challenge: दिमाग के साथ आंखों का टेस्ट लेने वाली फिर एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। आपको तस्वीर में हर तरफ हिंद लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं हिंद की इस भीड़ में एक जगह हिंदू भी है, जिसे आपको खोज निकालना है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना आसान नहीं होगा। (Photo/TNN)

Brain Test Challenge: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। हालांकि यहां दिमाग और आंखों को परखने वाली तस्वीरें भी खूब शेयर की जाती हैं। ऐसे तस्वीरों को आमतौर पर ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर दिमाग का धोखा कहा जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करने का चैलेंज दिया गया है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ सिर्फ हिंद लिखा हुआ नजर आएगा। यानी तस्वीर में 100 से ज्यादा बार सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

हिंद की भीड़ में खोजना है हिंदू

मगर क्या हो जब बताया जाए कि हिंद की भीड़ में सिर्फ एक जगह हिंदू भी कहीं पर है। मगर मजाल है कोई उस शब्द को खोजकर दिखा सके। करीब 99 फीसदी लोग तय समय में इस चैलेंज को पूरा करने में फेल चुके हैं। आज आपको हिंद की भीड़ में उसी हिंदू को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। हालांकि चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको चैलेंज पूरा करने के लिए पांच सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो आपको सुपर जीनियस मान लिया जाएगा।

हालांकि किसी तरह जवाब नहीं खोज पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं मिलने वाला है। नीचे तस्वीर में नजर आ रहे गोल घेरे में आप जवाब देख सकते हैं।

गोल घेरे में देखें जवाब

Brain Test

यहां गोल घेरे में देखें जवाब

देख लिया ना हिंद की भीड़ में हिंदू ऐसी जगह था जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान काम नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article