Brain Test Challenge: ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जाती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें वाकई बेहद मुश्किल होती हैं जिन्हें हल करना आसान नहीं होता है। मगर कई बार आसान चैलेंज को हल करने में भी अच्छी खासी मुश्किल होती है। दिमाग को परखने वाली एक ऐसी ही तस्वीर के साथ हाजिर हैं। तस्वीर देखने में बेहद आसान नजर आती है मगर इसे हल करना हर किसी के लिए आसान नहीं होने वाला है।
3 की भीड़ में छिपा है 8
वायरल तस्वीर में हर तरफ गणित का 3 नंबर लिखा हुआ नजर आता है। ब्रेन टेस्ट वाली इस तस्वीर में हर जगह सिर्फ यही नंबर लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि गणित के तीन की भीड़ में एक जगह 8 नंबर भी छिपा हुआ है। मगर वो नंबर ऐसी जगह छिपा है जिसे खोजना थोड़ा मुश्किल जरूर होगा। अगर आप खतरों के खिलाड़ी है जरूर उस नंबर को पांच सेकंड में खोज लेंगे। अगर किसी तरह जवाब नहीं भी खोज पाएंगे तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलने वाला है।
यहां देखें जवाब

यहां देखें जवाब
देख लिया ना 3 की भीड़ में 8 ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे खोजना थोड़ा मुश्किल जरूर था। हालांकि नजर के सरदारों ने जरूर इस चैलेंज को आसानी से पूरा कर लिया होगा।
