वायरल न्यूज़

OMG: गर्लफ्रेंड से चिपककर खिंचवा रहा था फोटो, छोटी सी गलती से पहाड़ी से गिरा, मौत से पहले की तस्वीर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 01:46 PM IST

Boyfriend Death: एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ की आखिरी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उसने तस्वीर की दर्दनाक कहानी भी बताई है। उसने बताया कि इसी तस्वीर को क्लिक करने के दौरान उसके बॉयफ्रेंड की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई।

Image

बॉयफ्रेंड की मौत (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • गर्लफ्रेंड ने शेयर की मृतक बॉयफ्रेंड की तस्वीर
  • पहाड़ी से गिरकर हो गई थी बॉयफ्रेंड की मौत
  • पूरी कहानी जानकर दर्द से भर जाएंगे आप

Girlfriend Boyfriend News: एक गर्लफ्रेंड ने अपने मृतक बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर कर सबको रुला दिया है। गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ तस्वीरें शेयर कर एक रूह कंपा देने वाले हादसे के बारे में बताया है। इसके साथ ही गर्लफ्रेंड ने यह भी बताया कि यह तस्वीर उसके बॉयफ्रेंड के मरने से कुछ सेकंड पहले की है। इस तस्वीर को देखने में उसकी रूह कांप जाती है। गर्लफ्रेंड कहती है कि वह इस तस्वीर को कभी देखना नहीं चाहती है। वह इसलिए इस तस्वीर को देख लेती है, क्योंकि यह उसके प्यार के साथ की आखिरी तस्वीर है।

गर्लफ्रेंड के साथ फोटो खिंचवा रहा था शख्स

गर्लफ्रेंड कहती है कि तस्वीर क्लिक करने के दौरान जो हुआ, वह उसे ताउम्र नहीं भूल सकती। वह कहती कि यह तस्वीर उसे खुशी नहीं, बल्कि दर्द देती है और रह रहकर आंसू बहाने को मजबूर कर देती है। गर्लफ्रेंड ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी आखिरी तस्वीर एक साथ.. तुम हमेशा मेरे साथ रहोगे।' गर्लफ्रेंड ने बताया कि इस तस्वीर को क्लिक करने के दौरान उसका बॉयफ्रेंड गहरी खाई में गिर जाता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है।

मोबाइल बचाने के चक्कर में खुद चला गया खाई में

ये घटना करीब एक साल पहले घटित हुई थी। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड दोनों हाइकिंग के लिए गए थे। एक साथ दोनों पहाड़ चढ़ रहे थे। वह हर लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। सारा ब्रैगंटे नाम की गर्लफ्रेंड 30 साल के एंड्रिया मैजेटो नाम के अपने बॉयफ्रेंड के साथ इटली के Rotzo में हिल स्टेशन घूमने गई थी। एंड्रिया पहाड़ पर अपनी गर्लफ्रेंड से चिपककर तस्वीर क्लिक कर रहे थे तभी उनके हाथ से मोबाइल छूटकर गिरने लगा। इसे पकड़ने के चक्कर में उनका पैर फिसला और 330 फ़ीट गहरी खाई में गिरकर उनकी मौत हो गई। जब तक रेस्क्यू टीम पहुंचती, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article