वायरल न्यूज़

Viral VIDEO: नागिन, जिम के बाद अब क्रिकेट वाला डांस, लड़के ने हाहाकारी अंदाज से लूट ली महफिल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 19, 2024, 04:42 PM IST

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के काफी अनोखे अंदाज में डांस से धमाल मचाया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो पर लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

क्रिकेट वाला डांस (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर छाया डांस का वीडियो
  • लड़के का स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • डांस वीडियो पर यूजर्स ले रहे चटकारे

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां लोग अपने-अपने अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कुछ लोग जहां इस प्लेटफॉर्म के जरिए स्टार बन गए, तो कुछ का मजाक भी बना। इतना ही नहीं यूजर्स भी इन वीडियो (Viral Video) को पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक झन्नाटेदार वीडियो (Dance Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Nagin Dance Video) में एक लड़के ने क्रिकेट वाला डांस (Cricket Dance Video )किया है। जिसने भी इस डांस वीडियो को देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस डांस वीडियो (Funny Dance Video) को देखकर आपका भी दिन जरूर बन जाएगा।

आज तक आपने डांस के कई वीडियो देख होंगे। कभी नागिन डांस, कभी जिम वाला डांस...लेकिन, इन दिनों क्रिकेट वाला डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं हरियाणवी गाने पर एक लड़का क्रिकेट खेलते हुए डांस कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि क्रिकेट खेलते हुए भला कोई कैसे डांस कर सकता है? दरअसल, लड़के को देखकर ऐसा लगता है जैसे वो क्रिकेट का जबरा फैन हो। कभी वो बैटिंग स्टाइल में डांस करता है, तो कभी कैच पकड़ने वाले स्टाइल दिखता है, तो कभी फिल्डिंग वाले अंदाज में डांस करता है। आलम ये है कि जिस अंदाज में लड़का डांस कर रहा था उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। तो पहले आप भी इस मजेदार वीडियो को देखें...

हाहाकारी डांस वीडियो

इस डांस वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी घूम हो गया। सोच रहे होंगे लड़के ने तो अलग ही माहौल बना दिया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार डांस वीडियो को 'alka13' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि भाई ने डांस का नया रिकॉर्ड बना दिया। कुछ का कहना है कि इसे कहते हैं हाहाकारी डांस। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article