वायरल न्यूज़

Viral Video: जब लड़के के साथ 'चील' ने खेला बैडमिंटन का मैच, नजारा देख हैरान हो गए यूजर्स

Viral Video: वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले लड़का और लड़की दोनों शटलकॉक को आसमान में उछालते हैं और फिर उसके बाद चील तेजी से आती है और शटलकॉक को अपने पंजों से पकड़ लेती है।

Image

चील के साथ बैडमिंटन टूर्नामेंट।

Viral Video: आपने भी बचपन से अब तक कभी न कभी बैडमिंटन तो खेला ही होगा। दअरसल, ये खेल बच्‍चों से लेकर बड़ों सभी का पसंदीदा गेम है। सर्दियों में आपने गली-मोहल्‍लों की धूप में ये खेल खेलते बहुत से लोगों को देखा होगा। ये खेल ऐसा है कि इसे खेलने के लिए जरूरी नहीं कि पार्क में या किसी मैदानी इलाके में जाया जाए। बल्कि घर के आंगन से घर बाहर गली तक हर जगह इस खेल को खेला जा सकता है। इस खेल के लिए जरूरी है, बैडमिंटन कोर्ट जिसका सेट-अप बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है। खासकर तब जब लक्ष्य अपने प्रतिद्वंद्वी ईगल यानी चील से अधिक स्कोर करना है। जी हां, आपने सही पढ़ा, दरअसल, बीते कुछ दिनों से एक चील घर में मौजूद लड़के और लड़की के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इंस्‍टाग्राम पर छा गया वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले लड़का और लड़की दोनों शटलकॉक को आसमान में उछालते हैं और फिर उसके बाद चील तेजी से आती है और शटलकॉक को अपने पंजों से पकड़ लेती है। इंस्टाग्राम पर समृद्धि खत्री नामक हैंडल से शेयर किए गए वीडियो को अब तक खूब लाइक मिल चुके हैं। सोशल म‍ीडिया पर यूजर्स को ये वीडियो काफी ज्‍यादा पसंद आ रहा है, इसको देखने के हर यूजर्स चौंक कर प्रतिक्रिया दे रहा है।

यूजर्स ने किए कमेंट

पोस्ट किए जाने के बाद से इसे दो लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है। शेयर पर ढेरों कमेंट्स भी हैं। इंसान और चीज के बीच का खेल देखकर कई लोग हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा कि, 'और इस तरह हम इस तर्क को सुलझाते हैं कि बैडमिंटन एक इनडोर खेल क्यों है।' दूसरे ने कहा कि, 'मैं यह बर्डमिन्शन खरीदूंगा।' तीसरे ने कहा कि, 'वह अपने कौशल का अभ्यास कर रहा है।' चौथे ने कहा कि, 'भारत नौसिखियों के लिए नहीं है। पांचवें ने पोस्ट किया, 'चील के आने और शटलकॉक के जमीन पर गिरने से पहले, मैंने इसे लगभग एक Meme और एक Moye Moye Moment के तौर पर सोचा था कि, आप अकेले बैडमिंटन खेल रहे हैं।' एक यूजर ने सुझाव देते हुए कहा कि, 'बेहतर होगा कि आप लोग इस खूबसूरत पक्षी को अपनाएं। यह पक्षी निश्चित रूप से आपके साथ आएगा। अच्छा और सुंदर वीडियो।'

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article