वायरल न्यूज़

Dance Video: कभी देखा है ऐसा पतंगबाज डांस.. देखकर यूजर्स भी हुए दंग, कहा - Dance हो तो ऐसा

इंस्टाग्राम पर डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे। यूजर्स भी शख्स के इस डांस को काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

लड़के ने डीजे फ्लोर पर किया पतंगबाज डांस (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने किया पतंगबाज डांस
  • डांस देख यूजर्स भी हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Patangbaaz Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा डांस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे आमतौर शादियों में देखा जाता है, वो भी माहौल बनने के बाद। जब सबके अंदर डांस का कीड़ा डोलने लगता है। वायरल (Viral Video) हो रहा ये डांस भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी। इसमें एक लड़का ऐसा डांस कर रहा है, जो आपको आपकी पुरानी यादें लौटा सकती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक लड़का डीजे फ्लोर पर तहलका मचाता नजर आ रहा है। इस दौरान वह पतंगबाज डांस कर रहा है, जिसे आज तक आपने नहीं देखा होगा। इसमें लड़के मुर्गा वाले डीजे सॉन्ग पर पतंगबाजी स्टाइल में डांस करता दिख रहा है, जो कमाल का है। ये वीडियो यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है।

लड़के ने डीजे फ्लोर पर किया पतंगबाज डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लगता है पीछे वाले मिर्गी आ रही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि जियो भाई क्या डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'yash_patangbaaz' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 5 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article