शहर

Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर 5 लोगों की मौके पर मौत

Beed Road Accident: महाराष्ट्र के बीड जिले में इतवार सुबह एक सड़क हादसे में पांच लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

Image

महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक सड़क हादसा

महाराष्ट्र के बीड में सड़क हादसा हो गया, 18 अक्टूबर यानी इतवार को यहां तुलजापुर दर्शन के लिए गए माजलगांव के एक परिवार पर काल का तांडव मच गया, शुरुआती जानकारी के मुताबिक दुर्घटना वाली घटना की जगह पर ही पांच लोगों की हो मौत गई है। यह दर्दनाक हादसा बीड जिले के माजलगांव तालुका में खामगांव-पंढरपुर नेशनल हाईवे पर शिंदेवाड़ी फाटा पर सामने आया है।

बताया जा रहा है कि तुलजापुर दर्शन के लिए गए माजलगांव के एक परिवार की गाड़ी अविनाश दादा बंसोडे के पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना के समय मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने शुरुआती जानकारी दी है कि इस हादसे में गजानन नामदास समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए

इस बीच, पता चला है कि इस घटना के बाद लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उन्होंने रोड जाम कर दिया है। हादसे की सही वजह और प्रशासन की आगे की कार्रवाई के बारे में अभी प्रशासकीय जानकारी नहीं मिली है।

यह परिवार तीर्थयात्रा के लिए तुलजापुर गया हुआ था

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक गाड़ी शामिल थी, जिसमें माजलगांव का एक परिवार सवार था। यह परिवार तीर्थयात्रा के लिए तुलजापुर गया हुआ था। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गजानन नामदास समेत पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बता दें कि एक दिन पहले यानी 17 अक्टूबर को नांदेड़ जिले के माहुर तहसील स्थित केरोली घाट पर सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप खाई में गिर गई, इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article