Gaurav Khanna Wins Heart As Ram: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। गौरव खन्ना ने टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। उन्होंने रियलिटी शोज में भी हाथ आजमाया, जिसमें से दो रियलिटी शो में एक्टर ने जीत दर्ज की थी। आखिरी बार गौरव खन्ना को 'खतरों के खिलाड़ी 15' में देखा गया, जिसे उन्होंने बीच में ही अलविदा कह दिया था। यूं तो गौरव खन्ना अपने सभी किरदार से छा चुके हैं। लेकिन हाल ही में वह भगवान राम के रूप में नजर आए और इस रूप में उन्हें देख फैंस भी मंत्रमुग्ध हो गए। लोगों ने गौरव खन्ना का रूप देखकर रणबीर कपूर से उनकी तुलना भी की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) आगरा के जनकपुरी महोत्सव 2026 में भगवान राम बने। ये महोत्सव आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित हुआ था। इस शो के जरिए गौरव खन्ना पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आए। वहीं दूसरी ओर विंदू दारा सिंह हनुमान बने थे। गौरव खन्ना को राम के रूप में स्टेज पर देख लोगों का उत्साह बढ़ गया। हर किसी ने जोर-जोर से गौरव कन्ना के लिए चियर किया। स्टेज पर रहकर गौरव खन्ना ने बताया कि वह इस स्टेज शो में अपने माता-पिता को भी लेकर आए हैं और उन्होंने पहली बार गौरव को परफॉर्म करते हुए देखा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन के जाल में फंसे काजी तौकीर सहित ये 11 कंटेस्टेंट्स, जल्द हो सकता है पत्ता साफ!
गौरव खन्ना की हुई रणबीर कपूर से तुलना
गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को भगवान राम के रूप में देख लोगों ने उनकी खूब सराहना की। सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल होते ही यूजर्स ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से भी एक्टर की तुलना की। एक यूजर ने लिखा, "पता नहीं ये रमबीर कपूर को क्यों लिया है रामायण में, उससे अच्छा तो जीके है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "गौरव खन्ना भगवान राम के रूप में बहुत ही दिव्य और खूबसूरत लग रहे हैं।" तीसरे यूजर ने लिखा, "राम के रूप में गौरव खन्ना कितने आकर्षित लग रहे हैं।"
