वायरल न्यूज़

ट्रक पलटने पर बोतलें बिखरीं, लोग लूट ले गए कोल्ड ड्रिंक्स, Video देख छिड़ी सिविक सेंस की चर्चा

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही शर्मनाक घटना देखने को मिली। जहां कोल्ड ड्रिंक से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने के बाद ड्राइवर और क्लीनर मदद मांगते रहे लेकिन लोगों ने मदद करने की बजाय कोल्ड ड्रिंक्स को लूटकर भागना सही समझा।

Image

कोल्ड ड्रिंक लूटकर भागते लोग (X/@IndianGems_)

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पलटे हुए ट्रक से लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें लूटकर भागते देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग थम्स अप, स्प्राइट, पेप्सी और कोक की बोतलों की पेटी लेकर भाग रहे हैं। जिसके हाथ जो कुछ भी लगा वह लेकर अपने घर की ओर भाग रहा है।

कहां का है यह वीडियो?

वायरल हो रहा यह वीडियो आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले का बताया जा रहा है। ट्रक में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें भरी हुई थीं। अचानक से टायर फटने की वजह से ट्रक हाईवे पर पलट गया और उसमें भरी बोतलें सड़क पर बिखर गईं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर और क्लीनर घायल थे। वे लोगों से मदद मांग रहे थे लेकिन आसपास की भीड़ उनकी मदद करने के बजाय दौड़-दौड़कर बोतलें उठाकर भागने लगे।

मदद करने के बजाय लोगों ने लूटना सही समझा

जिसको जितना उठाते बना वह उसे उठाकर ले गया। हालांकि कुछ लोग मदद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ज्यादातर ने लूटना सही समझा और लूट को ही चुना। घटना को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि बाद में पुलिस आई, भीड़ को हटाया और रास्ता साफ किया, मगर तब तक लोग आधे से ज्यादा ट्रक को खाली कर चुके थे।

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @IndianGems_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह गरीबी नहीं, इंसानियत की कमी है।" दूसरे ने लिखा, "सिविक सेंस जीरो, शर्म आनी चाहिए इन्हें खुद को इंसान कहते हुए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article