वायरल न्यूज़

Viral Video: मां तो मां होती है...चट्टान की तरह अंडों के सामने खड़ी हो गई पक्षी, दिल को छू लेगा नजारा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पक्षी ने अनोखे अंदाज में अंडों की रक्षा की है। इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Image

मां की ममता (तस्वीर साभार- @wandarlustbabbi21)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक चिड़िया जिस तरह चट्टान की तरह अंडों की रक्षा कर रही थी उसने सबका दिल जीत लिया है।

    ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा मां ही अपने बच्चों से प्यार करती है। मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक कुर्बान करने के लिए तैयार रहती है। कई मामले आप सबने देखे और सुने भी होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक किसान खेत में जुताई कर रहा है। वहीं, पक्षी में खेत में दो अंडे दे रखे हैं। जैसे ही ट्रैक्टर अंड के पास पहुंचता है, चिड़ियां वहां पहुंच जाती है और चट्टान की तरह ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो जाती है। देखें वीडियो...

    दिल जीतने वाला नजारा

    वीडियो ने आपको भी जरूर भावुक कर दिया होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wandarlustbabbi21' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि दिल जीतने वाला नजारा है। कुछ का कहना है कि मां की ममता अपरंपार है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article