Viral Video: चंडीगढ़ (Chandigarh) में दिन के समय भले ही लोग स्मार्ट कैमरों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों (Traffic Police) की मौजूदगी में नियमों के दायरे में रहकर ड्राइविंग करते हों, मगर रात को शहर में 'नाइट राइडर्स' (Night Riders) बेफिक्री से स्टंट (Stunt) मार सड़कों पर बाइक्स दौड़ाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर एक व्यक्ति ने 28 अक्तूबर रात लगभग 3 बजे का एक वीडियो शूट कर ट्रैफिक पुलिस के साथ शेयर किया है। वीडियो में दो बाइकों पर तीन युवक बिना हेलमेट के बैठे नजर आ रहे हैं। वह लगातार तेज रफ्तारी में अपनी बाइक्स को दाएं-बाएं करते हुए हाथ छोड़कर स्टंट मारते नजर आ रहे हैं। इनमें एक बाइक पर दो युवक बैठे नजर आ रहे हैं और आगे वाली बाइक पर एक है।
पोस्ट वायरल
ध्रुव सिंह नामक व्यक्ति ने अपनी पोस्ट में कहा है कि यह युवक सभी ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख कर ड्राइविंग कर रहे हैं। यह गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं। ट्रिब्यून चौक से दक्षिण मार्ग को जाने वाली मुख्य सड़क का यह वीडियो है। ध्रुव ने ट्रैफिक पुलिस को कहा है कि वह CCTV फुटेज चैक कर इन्हें बताए कि ड्राइविंग कैसे की जाती है ताकि यह आगे से ऐसा न करें। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने इस पोस्ट के जवाब में कहा है कि इस मामले में आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर(PCCC) के इंचार्ज को बता दिया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ में इस तरह का वीडियो सामने आया हो, इससे पहले भी तेज रफ्तार गाड़ियों से हुए हादसे के कई मामले पूर्व में सामने आ चुके हैं। नशे में चूर कई मामलों में पुलिस ने एक्शन भी लिया था।
