वायरल न्यूज़

Viral Video: जब हाईवे पर अचानक होने लगी नोटों की बारिश, दौड़-दौड़कर उठाने लगे पुलिसकर्मी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 10:37 AM IST

Money Raining on Highway: वीडियो में यह नजारा देखने पर ऐसा लग रहा है कि हाईवे पर नोटों की बारिश हो गई और पुलिस आकर नोटोंं को उठा रही है। यह नजारा सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।

Image

पैसों की बारिश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो
  • चिली में हाईवे पर बरसने लगे नोट ही नोट
  • पुलिस दौड़कर आई और उठाने लगी नोट

Money Raining on Highway: जब अचानक हाईवे पर नोट बरसने लगे तो लोगों का हैरान होना लाजिमी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाईवे पर नोट बरसते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब नोट बरसे तो हाईवे पर आने-जाने वाली गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। सबसे हैरान करने वाला नजारा देखने को तब मिला जब पुलिसकर्मी दौड़-दौड़कर नोट उठाने लगे। यह नजारा सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। हालांकि, मामले की सच्चाई कुछ और है।

लुटेरों ने हाईवे पर फेंका पैसों से भरा बैग

दरअसल, चिली में लुटेरों ने खूब सारा पैसा लूटा और भागने लगे। जब पुलिस की टीम इन लुटेरों के पीछे पड़ गई तो लुटेरों ने हाईवे पर पैसों से भरा बैग फेंक दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरों ने सड़क पर नोटों से भरा बैग उछाला, जिसमें से नोट ही नोट उड़ने लगे। इसके बाद पुलिस टीम को अपनी गाड़ी रोककर नोटों को इकट्ठा करना पड़ा। वीडियो में यह नजारा देखने पर ऐसा लग रहा है कि हाईवे पर नोटों की बारिश हो गई और पुलिस आकर नोटोंं को उठा रही है। बता दें कि लुटेरों ने कथित तौर पर एक गैम्बलिंग हॉल को लूटा था। देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि लुटेरे आगे-आगे भार रहे थे वहीं पुलिस उनका कार से पीछा कर रही थी। यह घटना चिली के पुडाहुएल शहर की है। दरअसल, लुटेरों को लगा था कि वह पैसे से भरा एक बैग हाईवे पर फेंक देंगे तो पुलिस से उन्हें छुटकारा मिल जाएगा। हालांकि, अपनी नोट लुटाने की रणनीति के बावजूद भी 6 संदिग्ध पुलिस की नजरों से दूर नहीं हो सके। उन्हें पुलिस ने चिली के सैंटियागो शहर से गिरफ्तार कर लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे ट्विटर पर कई अकाउंट से सोशल मीडिया से शेयर किया गया है। आप देख सकते हैं कि लुटेरों ने पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए बैग का जिप खोलकर सड़क पर फेंका था। लुटेरों ने 10 मिलियन चिली पेसोस यानी लगभग 10,300 डॉलर चोरी किया था।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article